आगरालीक्स…आगरा में कैंटर की खिड़की के पास फंदे से लटकी मिली चालक की लाश. न्यू दक्षिणी बाईपास पर संदिग्ध हालत में मौत पर पुलिस जांच में जुटी
आगरा के थाना अछनेरा अंतर्गत न्यू दक्षिणी बाईपास पर रायभ टोल प्लाजा के पास एक कैंटर चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है. चालक का शव परिचालक की सीट के पास फंदे से लटका मिला है. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच की जा रही है.पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान नहीं हो सकी है. वाहन छत्तीसगढ़ के रायपुर में पंजीकृत है और दिल्ली से ग्वालियर की ओर जा रहा था. पुलिस के अनुसार मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं. मामले की जांच की जा रही है.