आगरालीक्स.. आगरा में होटलों में कम रेस्टोरेंट और रूफ टॉप कैफे में ज्यादा धमाल मचेगा, डीएम प्रभु एन सिंह द्वारा जारी की गई गाइड लाइन के तहत नए साल के जश्न की पार्टी में अधिकतम 100 लोग ही शामिल हो सकते हैं। इसके लिए भी अनुमति लेनी होगी।
आगरा में नए साल पर जश्न मनता है, यहां होटलों में देश विदेश से आए पर्यटकों के लिए न्यू ईयर पार्टी आयोजित की जाती है, स्थानीय लोग भी न्यू ईयर पार्टी में शामिल करते हैं। मगर, इस बार कोरोना संक्रमण के चलते न्यू ईयर पार्टी का रंग फीका है, होटलों में इन हाउस गेस्ट के लिए ही न्यू ईयर पार्टी आयोजित की जा रही है। इसमें कलाकारों की संख्या भी सीमित है, नामचीन कलाकार भी नहीं बुलाए गए हैं, स्थानीय कलाकार और लाइव डीजे के साथ खाना और ड्रिंक होगी।
रेस्टोरेंट और रूफ टॉप
इस बार रेस्टोरेंट और रूफ टॉप रेस्टोरेंट में नए साल के जश्न मनाने का क्रेज है, लाइव डीजे के साथ ही ड्रिंक और लजीज व्यंजन आफर किए जा रहे हैं। इसके रेट भी सीमित हैं।
ये हैं गाइड लाइन
नए साल की पार्टी के लिए प्रशासन से अनुमति लेना अनिवार्य
बंद हाल की क्षमता से 50 फीसद और अधिकतम 100 लोग हो सकेंगे शामिल
मास्क अनिवार्य, कोरोना प्रोटोकाल का करना होगा पालन
मास्क ना पहनने पर 500 रुपये जुर्माना
वाहनों की होगी चेकिंग