नईदिल्लीलीक्स.. ब्रिटेन से लौटे 14 और लोगों में कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन मिला है। अब तक 20 लोग पीड़ित। भारत-चीन के बीच गतिरोध बरकरार है। देश-दुनिया की अभी तक की खबरें।
ब्रिटेन से आने-जाने वाली उड़ानों पर रोक बढ़ी
ब्रिटेन में कोरोना वायरस के नये स्ट्रेन मिलनेके बाद हाहाकार मचा हुआ है। इसके चलते भारत सरकार भी सतर्क हो गई है। केंद्र सरकार ने ब्रिटेन से आने के और जाने वाली उड़ानों पर प्रतिबंध सात जनवरी तक बढ़ा दिया है। कोरोना वायरस के नये स्ट्रेन के सामने आने के बाद वहां फिर से लॉकडाउन लगा दिया गया है।
ब्रिटेन से लौटे 20 लोगों में मिला नया स्ट्रेन
ब्रिटेन से लौटे 20 लोगों में कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन पाया गया है। इन सभी को आइसोलेट कर दिया गया है। मंगलवार को ब्रिटेन से लौटे छह लोगों में कोरोना का नया स्ट्रेन पाया गया था। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक ब्रिटेन से लौटे छह लोग सार्स-कोव-2 के नए स्ट्रेन से संक्रमित मिले हैं। कोरोना के नए स्ट्रेन के सबसे ज्यादा मामले दिल्ली में मिले हैं। 14 और मामले मिलने के बाद अब तक कुल 20 लोगों में कोरोना वायरस के नये स्ट्रेन का संक्रमण पाया गया है।
चीन से बातचीत का सार्थक परिणाम नहीः राजनाथ
देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर भारत चीन के बीच गतिरोध को हल करने के लिए दोनों देशों के बीच कूटनीतिक और सैन्य स्तर की बातचीत से अब तक कोई सार्थक समाधान नहीं निकल सका है और यथास्थिति बरकरार है। उन्होंने कहा कि यथास्थिति बरकरार रही तो एलएसी पर सैनिकों की तैनाती में कोई कटौती नहीं हो सकती है।
घृणा की राजनीति का केन्द्र बना यूपी
उत्तर प्रदेश सरकार के 104 पूर्व आईएएस अधिकारियों ने मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी को पत्र लिखकर कहा है कि विवादास्पद धर्मान्तरण विरोधी अध्यादेश ने राज्य के घृणा, विभाजन और कट्टरता की राजनीति का केंद्र बना दिया है। पत्र लिखने वालों में पूर्व एनएसए शिवशंकर मेनन, पूर्व विदेश सचिव निरुपम राव, प्रधानमंत्री के पूर्व सलाहकार टीकेए नायर शामिल हैं। पत्र में उन्होंने अध्यादेश को वापस लेने की मांग की है।
गायत्री प्रजापति के घर ईडी के छापे
यौन शोषण के मामले में जेल में बंद पूर्व केबिनेट मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति के आवास पर प्रवर्तन निदेशालय ने छापा मारा। अमेठी में आवास विकास कॉलोनी में स्थित प्रजापति के आवास पर आधा दर्जन अधिकारी मौजूद हैं। बता दें कि पिछले सप्ताह गायत्री प्रजापति के पुत्र अनिल प्रजापति को जाससाजी, धोखाधड़ी समेत कई आरोपों में गिरफ्तार किया गया था।