Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा New Year 2022: Know how will be the effect on human life according to astrology…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

New Year 2022: Know how will be the effect on human life according to astrology…#agranews

223

आगरालीक्स…(28 December 2021 Agra News) नये साल की शुरुआत दिन शनिवार और पूर्ण कालसर्प दोष के साथ हो रही है. जानिए मानव जीवन पर क्या पड़ेगा प्रभाव. क्या होंगी लाभ—हानि…

अब अंग्रेजी साल 2021 के आखिरी कुछ दिन ही शेष बचे हैं। सभी लोग इस अंग्रेजी नए साल का स्वागत करने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे है। एक नई उम्मीद के साथ कि साल 2022 हर किसी के जीवन में सुखद अनुभूति देकर जायें। इस बार नए साल 2022 की शुरुआत शनिवार से हो रहा है, ऐसे में इस साल के राजा शनिदेव रहेंगे। मंत्री देव गुरु बृहस्पति होंगे। वहीं इस दिन यानि साल के पहले ही दिन मासिक शिवरात्रि भी पड़ रही है। जो बेहद शुभ है आपको बता दें कि इस साल 2022 के हिंदू नवसंवत्सर 2079 की शुरुआत भी शनिवार के ही दिन 02 अप्रैल से होगी। इस साल न्यायाधिकारी शनि देव साल के अधिपति रहेंगे जो अच्छे बुरें का न्याय करेंगें और मंत्री देवगुरू वृहस्पति होगें जिससे शिक्षा और न्याय के क्षेत्र में कुछ अच्छा अच्छे अवसर देखने को मिल सकते हैं। लोगों को अपने प्रयासों में तेजी लानी होगी जिससे उनका भविष्य सुनहरा हो सकता है।

नए साल 2022 का उदय कन्या लग्न और वृश्चिक राशि में हो रहा है। साल के प्रारंभ में लग्न की स्थिति हस्त नक्षत्र के पहले चरण में और चंद्रमा ज्येष्ठ नक्षत्र के पहले चरण में रहेगा। ग्रहों की इस स्थिति के अनुसार, आने वाला साल कामगारों और बौद्धिक लोगों के लिए विशेष महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस साल भाग्य के भरोसे बैठने वालों को निराशा हाथ लगेगी। वहीं, इस साल की शुरुआत में ही कालसर्प योग बन रहा है, जिसकी वजह से किसी बड़े संकट का सामना करना पड़ सकता है।

साल 2022 की शुरुआत में रात्रि 12 बजे के बाद कालसर्प योग बन रहा है, जिसमें राहु का मुख भाग्य स्थान में है।केतु का स्थायित्व चंद्रमा और मंगल के साथ पराक्रम भाव में है, इस वजह से पृथ्वी पर हालात बेहद चिंताजनक रहेंगे। मौसम का हाल भी विपरीत रहेगा ज्यादा तेज ठंड ज्यादा गर्मी लोगों को झेलनी पड़ सकती है कहीं अधिक वर्षा तो कहीं सूखे की स्थिति बनेगी। किसी बड़े संकट का सामना करना पड़ सकता है।

आकाश से कोई आफत आ सकती है, भारी बारिश, बाढ़ या फिर किसी जगह एक साथ बहुत मात्रा में पानी भी बरस सकता है, जिससे जानमाल को बहुत नुकसान के योग हैं। भूकंप या फिर सुनामी आने के भी संकेत हैं।
ऐसी स्थिति में धरती पर हालात बेहद खराब रहने वाले हैं। केवल यही नहीं बल्कि आसमान से कोई आफत आ सकती है और इसी साल देश या विश्व को किसी बड़े संकट का भी सामना करना पड़ सकता है।

साल 2022 में सुनामी आने की भी संभावना है। 2022 में प्राकृतिक आपदाओं की विशेष आशंका देखने को मिलेगी।

सेहत के हिसाब से सामान्य रहेगा नया साल
सेहत के लिहाज से नया साल सामान्य रहने वाला है, लेकिन हाँ बच्चों को बीमारियों से बचकर रहना होगा। कोरोना बीमारी का हल्ला अवश्य पाया जाएगा इसलिए बच्चों को व 50 साल से ऊपर के व्यक्तियों को विशेष सतर्कता बरतनी होगी। वहीं शिक्षा के लिए 2022 मिलाजुला रहने वाला है। सरकारी नौकरियों के अवसर के साथ देखने को अवश्य मिलेंगे जिसमें युवा वर्ग को कुछ लाभ की उम्मीद दिखाई दे रही है। लोगों के लिए आर्थिक नजरिए से 2022 खास रहने वाला है। अर्थव्यवस्था के हालात सुधरने वाले हैं। छोटे रोजगारों को लाभ की उम्मीद दिखाई दे रही है। विशेष रूप से खाद्य पदार्थ लकड़ी हार्डवेयर बिल्डिंग मैटेरियल दबाएं सब्जी फल दूध सूखे मेवे के क्षेत्र में विशेष लाभ की उम्मीद है। आने वाला साल नौकरीपेशा, नौकरशाह और व्यापार करने वालों के लिए खास होने वाला हो सकता है।

प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य परम पूज्य गुरुदेव पंडित हृदय रंजन शर्मा अध्यक्ष श्री गुरु ज्योतिष शोध संस्थान गुरू रत्न भंडार वाले पुरानी कोतवाली सर्राफा बाजार अलीगढ़ यूपी व्हाट्सएप नंबर.9756402981,7500048250

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: Samajwadi Party anger erupts in Agra over Akhilesh Yadav’s detention; protests held…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में फूटा सपाइयों का गुस्सा. दिल्ली में अखिलेश यादव को हिरासत...

टॉप न्यूज़

Agra News: VC held a high-level review meeting regarding preparations for the university’s 92nd convocation ceremony in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि का 92वां दीक्षांत समारोह 3 अगस्त...

आगरा

Agra News: Ticket checking at railway stations, Over ₹1.86 crore in fines collected in 20 days…#agranews

आगरालीक्स…आगरा मंडल के रेलवे स्टेशनों पर टिकट चेकिंग. 20 दिन में 1.86...

agraleaksबिगलीक्स

Agra News Live: Speed Petrol Consumption Incraeses in Agra

आगरालीक्स …आगरा के पेट्रोल पंपों पर स्पीड पेट्रोल की बिक्री बढ़ी, सादा...

error: Content is protected !!