आगरालीक्स…(28 December 2021 Agra News) आगरा सहित यूपी में सरकारी स्कूल 14 जनवरी तक बंद. आदेश जारी…31 दिसंबर से कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल रहेंगे बंद…
आगरा सहित पूरे उत्तर प्रदेश में प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय 31 दिसंबर से 14 जनवरी तक बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं. कक्षा 1 से कक्षा 8 तक के सरकारी स्कूल इस दौरान बंद रहेंगे. ये निर्णय शीतकालीन अवकाश के तहत लिया गया है. बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव प्रताप सिंह बघेल ने ये आदेश जारी किए. उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में 31 दिसंबर से 14 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश रहेगा.
2022 में 113 दिन बंद रहेंगे स्कूल
शासन द्वारा इस बार अवकाश का कैलेंडर भी जारी किया गया है, जिसके अनुसार 2022 में स्कूल कुल 113 दिन बंद रहेंगे, जबकि कुद 237 दिन पढ़ाई होगी. 15 दिन तक बोर्ड परीक्षा चलेगी. 21 मई से 30 जून तक स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा. बेसिक शिक्षा विभाग ने कहा कि शीतलकालीन सत्र में स्कूलों की टाइमिंग सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक रहेगी. वहीं ग्रीष्मकालीन सत्र में स्कूलों का समय सुबह 8 बजे से दोपहर एक बजे तक रहेगा.