नईदिल्लीलीक्स… न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंना अर्डर्न ने इस्तीफे का ऐलान किया है। वह सात फरवरी को पद छोड़ देंगी। वह अब पारिवारिक जिम्मेदारियों पर ध्यान देंगी।
न्यूजीलैंड में अक्टूबर में होने हैं चुनाव
न्यूजीलैंड में अक्तूबर में होने वाले चुनाव से पहले उन्होंने अपने इस्तीफे का ऐलान किया, उनके इस्तीफे के बाद पार्टी के नये अध्यक्ष का चयन 22 जनवरी को किया जाएगा।
भावुक अंदाज में कहा- अगले कार्यकाल को तैयार नहीं
नेपियर में लेबर पार्टी के कार्यक्रम में अपने इस्तीफे के दौरान भावुक अंदाज में कहा कि मै महसूस कर रही हूं कि मैं अगले कार्यकाल के लिए तैयार नहीं हूं। ऐसे बड़े जॉब के लिए जिम्मेदारियां भी बड़ी होती हैं।
अब इस्तीफे का वक्त
उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है कि हम अगला चुनाव नहीं जीत रहे हैं, बल्कि हम जीतेंगे और जीत सकते हैं। इस्तीफे के पीछे को सीक्रेट नहीं है। मैं भी इंसान हूं जितना कर सकती हूं किया है और अब इस्तीफे का वक्त आ गया है।