आगरालीक्स…गुडगांव से आगरा आई थी बारात. विदाई से पहले दूल्हे ने रखी शर्त. दोनों पहुंच गए ताजमहल.
आगरा आई थी बारात
सोमवार को गुडगांव से एक बारात आगरा के कमला नगर में आई थी. रातभर शादी की सारी रस्में पूरी की गईं. मंगलवार सुबह विदाई से पहले अचानक दूल्हे ने अपने एक फैसले से सबको अचंभित कर दिया. दूल्हे का ये फैसला लोगों के लिए सोचने वाला था लेकिन उसकी मांग ऐसी थी कि कोई इसे मना नहीं कर सका.
ताज की दीवानगी
दूल्हा बने श्रवण कुमार ने ताजमहल के प्रति अपनी दीवानगी दिखाई. उसका कहना था कि वह अपनी पत्नी को गुडगांव विदाई करने से पहले ताजमहल का दीदार करना चाहता है. दूल्हे की इस खूबसूरत जिद को कोई मना नहीं कर सका और दूल्हा अपनी नई दुल्हन के साथ ताजमहल का दीदार करने पहुंच गया.
पर्यटक भी हुए हैरान
शादी की ही ड्रेस में ताजमहल का दीदार करने पहुंचे नये जोडे को देखकर ताजमहल पर मौजूद अन्य पर्यटक भी हैरान रह गए. लेकिन दोनों ने ताजमहल का दीदार किया और फिर इसके बाद विदाई की रस्म पूरी हुई.