आगरालीक्स.. आगरा में एमएलसी चुनाव की नामांकन प्रक्रिया शुरू.
उत्तर प्रदेश में विधानपरिषद की 11 सीटों के लिए होने वाले चुनाव की नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। नामांकन प्रक्रिया 12 नवंबर तक होगी। छह शिक्षक और पांच स्नातक सीटों के लिए होने वाले चुनावों के लिए मतदान एक दिसंबर को होगा, जबकि नतीजे तीन दिसंबर को आएंगे। सपा ने अपने प्रत्याशियों को के नामों को हरी झंडी दिखा दी है। लेकिन कांग्रेस ने अभी तक आधिकारिक तौर पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है।
शाह का मिशन बंगाल शुरू
प, बंगाल में अगले साल विधानसभा चुनाव होंगे लेकिन भाजपा ने अभी से मिशन बंगाल शुरू कर दिया है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह प. बंगाल चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए दो दिन की यात्रा पर प. बंगाला पहुंच गए हैं। आज उन्होंने राज्य के बांकुरा में भाजपा संगठन की बैठक में भाग लेने और एक आदिवासी घर में भोजन करेंगे। शाह का विमान बीती रात करीब साढ़े नौ बजे कोलकाता में उतरा। शाह आज पुआंबागान भी पहुंचे और उन्होंने बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
दिल्ली में लूट के विरोध में युवक की हत्या
राजधानी दिल्ली के नत्थूपुरा में क्षेत्र में मोदीनगर में एक युवक की ताबड़तोड़ चाकुओं से प्रहार कर हत्या कर दी गई। आजादपुर की एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में कार्यरत जितेंद्र आफिस के कागजात और कैश लेकर जा रहा था। इसी दौरान उसके चाकू दिखाकर लूटने का प्रयास किया। विरोध करने पर उसके शरीर पर 27 बार चाकुओं से प्रहार किया गया। पुलिस उसे घायलावस्था में अस्पताल लेकर पहुंची लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
नये संक्रमित कम, रिकवरी ज्यादा
देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 50,210 नये केस आने के साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या 83,64,086 हो गई है, जबकि इसी अवधि में 55,331 मरीज ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा दिए गए आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटों में 704 संक्रमितों की मौत के बाद कुल मृतक संख्या 1,24315 हो गई है। देश में अब कुल एक्टिव केसों की संख्या 5,27962 रह गई है।
बिहार में अंतिम चरण का चुनाव कल, सीमा सील होंगी
बिहार में तीसरे और अंतिम चरण का मतदान सात नवंबर को होना है। चुनाव प्रचार के आज अंतिम दिन सभी पार्टियां अपनी ताकत झोंक रही हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद नेता तेजस्वी यादव की आज प्रदेश में कई चुनावी रैलियां कर रहे हैं। आज शाम चुनाव प्रचार थमते ही बिहार और नेपाल की सीमा सील कर दीजाएगी। राज्य के सहरसा राजद की सभा का आयोजन किया गया। लेकिन तेजस्वी यादव के हेलीकॉप्टर को उतरने की अनुमति नहीं मिलने से वह सभा में भाग नहीं ले सके।