आगरालीक्स ..आगरा में शोरूम से सैंपल लिए गए, इसमें नौ की रिपोर्ट पाजिटिव आई है, शॉपिंग मॉल, मिठाई, ब्यूटी पार्लर से लिए गए सैंपल में भी कोरोना की रिपोर्ट पाजिटिव आई थी।
आगरा में कोरोना के संक्रमण की रोकथाम के लिए टार्गेटेड सैंपलिंग की जा रही है, बुधवार को आटोमोबाइल शोरूम, इलेक्ट्रोनिक शोरूम से कोरोना की जांच को सैंपल लिए गए। इसमें से शहर और देहात से 1157 कोरोना की जांच को सैंपल लिए गए, इनमें से 9 में कोरोना की पुष्टि हुई है।
आगरा में 4 नवंबर को 53 नए केस
आगरा में कोरोना से एक और मौत, डॉक्टरों सहित 53 नए केस आए हैं, पढे किस क्षेत्र से आए नए केस।
आगरा के शाहगंज के भोगीपुरा निवासी 63 साल की महिला मरीज का एसएन मेडिकल कॉलेज के कोविड हास्पिटल में इलाज चल रहा था, उनकी मौत हो गई। कोरोन संक्रमित 147 की मौत हो चुकी है। नए केस 53 आए हैं। 69 साल की मीना एन्क्लेव निवासी मरीज, 40 साल की बोदला, 26 साल की सीएचसी अछनेरा, 35 साल की बोदला, 74 साल के न्यू आदर्श नगर बल्केश्वर, 29 साल की कमला नगर, 37 साल की कालिंदी विहार, 44 साल के कमला नगर, 70 साल के कुबेरपुर, 67 साल के रामबाग, 47 साल के मोती कटरा, 55 साल के राम नगर कालोनी, 18 साल के पिनाहट, 41 साल के पदम कुंज, 45 साल के शाहगंज, 34 साल के बिचपुरी, 42 और 10 साल के काबेरी कुंज, 58 साल के ग्वालियर रोड, 19 साल के शमसाबाद, 28 साल के बल्केश्वर, 52 साल के शमसाबाद, 41 साल के जयपुर हाउस के मरीज की कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।