नईदिल्लीलीक्स… ( 11 April ) । दिल्ली में आग से ढाई सौ दुकानें जलीं। शोपियां में तीन औऱ आतंकी ढेर। तिब्बत में चीन बड़ा बांध बनाएगा। साथ में देश-विदेश की अब तक की खबरें।
दिल्ली के फर्नीचर मार्केट में आग
दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके के फर्नीचर मार्केट में बीती रात आग लग गई। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने आठ लोगों को बचा लिया। हालांकि इस अग्निकांड मे कोई हताहत नहीं हुआ है लेकिन लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया है। फायर ब्रिगेड को रात 12.45 मिनट पर सूचना मिली, तब तक दुकान ढाई सौ से ज्यादा फर्नीचर और हार्डवेयर की दुकानों को अपनी चपेट में ले चुकी थी। फायर ब्रिगेड की 32 दमकलों ने तड़के तीन बजे आग पर काबू पा लिया।
परमबीर की जांच संजय पांडे को
महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह को घेरने की पूरी तैयारी कर ली है। उद्धव सरकार पूर्व कमिश्नर की अलग से जांच करा रही है। इस जांच का जिम्मा परमबीर सिंह के कट्टर विरोधी सीनियर आईपीएस संजय पांडे को सौंपी गई है. सरकार ने संजय पांडे को पुलिस महानिदेशक का अतिरिक्त चार्ज दिया है। पांडे उद्धव सरकार पर तमाम आरोप लगाते थे फिर उन्हें डीजी पद पर तैनात करना हैरत की बात मानी जा रही है। माना जा रहा है कि उद्धव सरकार दो विरोधियों को आपस में लड़ा रही है।
तिब्बत में बांध बनाने का चीनी प्लान
चीन ने तिब्बत में एक बड़ा बांध बनाने की योजना बनाई है, जो विद्युत उत्पादन को तिगुना कर सकता है लेकिन इस बांध को बनाने से पर्यावरण को भारी नुकसान होगा। जिसका सबसे ज्यादा प्रभाव भारत पर पड़ेगा। तिब्बत में बनने वाले इस बांझ से हर वर्ष 300 बिलियन किलोवाट बिजली उत्पादन होगा। इस मेगा परियोजना को चीन के शीर्ष सांसदों ने मंजूरी दे दी है।
शोपियां में तीन और आतंकी ढेर
जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले के हाजीपोरा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में तीन और आतंकवादी ढेर हो गए हैं। तीन दिन से चल रही इस मुठभेड में अब तक 11 आतंकवादी मारे जा चुके हैं। हाजीपोरा में आतंकियों के छिपे होने की सूचना के बाद पुलिस और सुरक्षाबलों ने घेराबंदी कर सर्च आपरेशन चलाया था, इस दौरान आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकवादियों को ढेर कर दिया। इससे पहले शोपियां जिले में शुक्रवार को एक मस्जिद में छिपे पांच आतंकियों को मार गिराया था।