नईदिल्लीलीक्स… ( 11 April ) । एक नाबालिग लड़की को आंख मारने औऱ फ्लाइंग किस करने के आरोप में एक 20 वर्षीय युवक को एक साल की कैद की सजा सुनाई गई है। यह सजा पाक्सो एक्ट के तहत सुनाई गई है।
एक साल से ज्यादा समय से जेल में है युवक
मुंबई में गत वर्ष 29 फरवरी को एक 14 साल की लड़की ने अपनी मां को बताया कि एक युवक ने उसे आंख मारने के अलावा कई बार फ्लाइंग किस किया। लड़की के घरवालों ने एलटी मार्ग पुलिस स्टेशन पर शिकायत दर्ज कराई तो पुलिस ने तत्काल आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। तब से यह युवक जेल में ही है।