Agra News: C-Vigil App developed for Lok Sabha elections, complaints
News @ 1 pm on 12 april
नईदिल्लीलीक्स… ( 12 April ) । केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में वृद्धि की तैयारी। किसान नेता राकेश टिकैत सरकार से वार्ता को तैयार। साथ में देश-विदेश की अब तक की खबरें।
केंद्रीय कर्मचारियों का बढ़ सकता है डीए
केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। शीघ्र ही सभी कर्मचारियों के डीए में वृद्धि हो सकती है। सरकार के इस फैसले का 50 लाख से अधिक कर्मचारियों और 65 लाख से ज्यादा पेंशनर्स मिलेगा। ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइम इन्डेक्स के डेटा के मुताबिक जनवरी 2021 से जून 2021 के बीच कम से कम चार फीसदी की वृद्धि की जा सकती है।
सरकार बुलाए तो वार्ता को तैयारः टिकैत
भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने कहा है कि अगर सरकार आमंत्रित करती है तो नये कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसान वार्ता को तैयार है। साथ ही उहोंने कहा कि वार्ता वहीं से शुरू होगी, जहां से 22 जनवरी को खत्म हुई थी तथा किसानो की मांगों में कोई परिवर्तन नहीं होगा। टिकैत ने कहा कि सरकार को वार्ता के लिए संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओँ को आमंत्रित करना होगा।
सुशील चंद्रा होंगे नये मुख्य चुनाव आयुक्त
देश के अगले मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा होंगे। सूत्रों से जानकारी मिली है कि रविवार को केंद्र सरकार ने निर्वाचन आयोग के सबसे बड़े अधिकारी के लिए उनके नाम को मंजूरी दे दी है। इसका आदेश कभी भी आ सकता है। 1980 बैच के आईआरएस के अधिकारी सुशील चंद्रा के कार्यकाल में गोवा मणिपुर, उत्तराखंड, पंजाब और उत्तर प्रदेश में विधानसभाओं के चुनाव होंगे।उनका कार्यकाल 14 मई 2022 तक रहेगा।
ट्रंप किंग मेकर बनेंगे
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने समर्थकों के बीच किंग मेकर की भूमिका में नजर आएँगे। ट्रंप ने एक पार्टी में कहा कि वह 2022 में सीनेट के होने वाले चुनावो में रिपब्लिकन को जीत दिलाएंगे, जिससे सीनेट में रिपब्लिकन पार्टी का बहुमत हो जाएगा। पार्टी में मौजूद रिपब्लिकन नेताओँ से उन्होंने 2022 में होने वाले सीनेट के चुनाव की चर्चा तो की लेकिन 2024 में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के बारे में कोई चर्चा नहीं की।