नईदिल्लीलीक्स… ( 12 April ) । कोरोना के 1.68 लाख से ज्यादा नये संक्रमित। महाराष्ट्र में 14 दिन के संपूर्ण लॉकडाउन की तैयारी।
कोरोना के तेजी से बढ़ते मामले हर रोज नया रिकॉर्ड कायम करने में लगे हैं, जिससे लोगों में चिंता और दहशत पैदा हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सोमवार को जारी किए गए 24 घंटों के आंकड़ों के मुताबिक देशभर में 1,68,912 नए संक्रमित केस दर्ज हुए हैं। इसके साथ ही देश में अब तक 1,35,27,717 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों में 904 मरीजों की मौत हो गई है। कोरोना से अब तक देश में 1,70,179 लोगों की मौत हो चुकी है।
एक्टिव केस 12 लाख से ज्यादा
कोरोना केसों में वृद्धि के साथ ही उपचाररत (एक्टिव) मरीजों की संख्या भी 12 लाख से ज्यादा हो गई है। इस दौरान देशभर में कोरोना वैक्सीनेशन अभियान पूरी गति से चल रहा है। भारत ने दुनिया में सबसे ज्यादा करीब 10 करोड़ लोगो को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है।
महाराष्ट्र के हालत नहीं रहे हैं सुधर
महाराष्ट्र में कोरोना का कहर ज्यादा व्यापक हो गया है। यहां एक दिन में 63 हजार से ज्यादा लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं। राज्य की स्थिति को नियंत्रित करने के लिए लॉकडाउन की लगाने पर विचार चल रहा है। राज्य की टॉस्क फोर्स ने कम से कम 14 दिन का लॉकडाउन की सिरारिश की है। संभवतः 14 अप्रैल से महाराष्ट्र में लॉकडाउन कर दिया जाएगा।