नईदिल्लीलीक्स… टीएमसी के विरोध के बाद स्वप्नदास गुप्ता का इस्तीफा। राजस्थान कांग्रेस में फोन टैपिंग पर राजनीति गरमाई। साथ में देश-विदेश की अब तक की खबरें।
स्वप्नदास मनोनीत राज्यसभा सदस्य थे
भाजपा से विधानसभा चुनाव लड़ने जा रहे राज्यसभा सांसद स्वप्न दास गुप्त ने राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया है। स्वप्न दास गुप्ता राज्यसभा के मनोनीत सदस्य हैं। इसलिए वह किसी पार्टी से जुड़े नहीं रह सकते। इसे लेकर तृणमूल ने सवाल उठाया था। तृणमूल के सवाल उठाए जाने के बाद राज्यसभा के सभापति एम वैंकैया नायडू को अपना इस्तीफा भेज दिय है। बता दें कि बंगाल की राजनीति के बड़ा चेहरों में शुमार स्वप्नदास गुप्ता को हुगली जिले के तारकेश्वर विधानसभा सीट से भाजपा ने उम्मीदवार बनाया है।
अमेरिकी वित्तमंत्री की सीतारमण से वार्ता
अमेरिका की नवनियुक्त वित्तमंत्री जेनेट येलन ने भारत की वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण से फोन पर बातचीत की। उन्होंने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना के खिलाफ लड़ाई में अहम साझेदार के रूप में भारत की भूमिका सराहनीय है। येलन ने कोविड महामारी से दुनिया के मजबूती से उभरने में सहयोग देने, असमानता का मुकाबला करने और सहासिक जलवायु एजेंडा आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम करने की मंशा जताई।
लता मंगेशकर को धर्मेंद्र की चिंता
फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने एक मायूसी भरा ट्वीट किया तो उनके फेंस को नहीं स्वर सम्राज्ञी लता मंगेशकर को भी चिंतित कर दिया है। इस सिलसिले में बातचीत भी की। धर्मेंद्र ने पिछले दिनों ट्वीट में लिखा था- शरूर नहीं आया, सादगी को मेरी… उम्रभर में सहता आया… सहता आया।
राजस्थान कांग्रेस में फिर घमासान
राजस्थान कांग्रेस में फोन टैपिंग मामले को लेकर फिऱ घमासान शुरू हो गया है। सचिन पायलट खेमे ने एक बार फिर मुख्यमंत्री अशोक गहलौत को हटाने की मांग तेज कर दी है। इस बार सचिन का खेमा पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का उदाहरण दे रहा है। हालांकि गहलौत का कहना है कि अगर फोन टैंपिग का आऱोप सही सिद्ध हुआ तो वह इस्तीफा दें देंगे और राजनीति से संन्यास ले लेंगे।