आगरालीक्स.. कुमार सानू कोरोना पॉजिटिव, कई राज्यों में बारिश का कहर, आगरा के मल्टीप्लेक्स खाली, 75 रुपये का सिक्का जारी, देश दुनिया की अभी तक की खबरें
कई राज्यों में बारिश का कहर
तेलगांना में बारिश ने एक सदी का रिकार्ड तोड़ दिया है। राज्य के हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। अब तक राज्य में 50 से ज्यादा लोगों की इस बारिश ने जान ले ली है। सर्वाधिक खराब हालत रामनाथपुरा की है, जहां सड़कों पर समुद्र जैसा दृश्य नजर आ रहा है। हैदराबाद में बाढ़ में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए नावों की मदद ली जा रही है।
आंध्र प्रदेश में भारी बारिश के बाद नागार्जुन बांध के 18 गेटों को खोलना पड़ा। गेट खोलने से आसपास के इलाकों में पानी भर गया। इस गेट के करीब दस फीट तक खोल दिए गए हैं। महाराष्ट्र के पश्चिमी जिलों सोलापुर, सांगली और पुणे में भारी बारिश से आई बाढ़ में अब तक 27 लोगों की मौत हो गई है। करीब 20 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। पिछले दो दिनों से भारी बारिश के कारण मुंबई का भी बुरा हाल है। यहां आज भी बारिश का अनुमान है।
बलिया कांड का मुख्य अभियुक्त फरार
बलिया में हुए गोली कांड का मुख्य अभियुक्त धीरेंद्र प्रताप अभी फरार है, जबकि पुलिस ने उसके भाई समेत पांच लोगों को हिरासत में लिया है। इस बीच जिस गांव दुर्जनपुर में यह कांड हुआ, वहां के सभी निवासियों के हथियारों के लाइसेंस निरस्त कर दिए गए हैं। पुलिस की एक दर्जन टीमें मुख्य अभियुक्त समेत अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही हैं।
कुमार सानू कोरोना पॉजिटिव
बालीवुड के दिग्गज गायक कुमार सानू कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। कोरोना के कारण कुमार सानू ने अपना अमेरिका जाने का कार्यक्रम कैंसिल कर दिया है। उनका परिवार अमेरिका में रहता है। आगामी 20 अक्टूबर को अपना जन्मदिन अमरिका में अपने परिवार के साथ मनाना चाहते थे।
संक्रमितों से ज्यादा ठीक हुए
भारत में पिछले 24 घंटों के दौरान 63371 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं, जबकि इसी अवधि में 70,338 मरीज कोरोना को मात देने में सफल हुए हैं। देश में अब तक 73,70,468 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। बीते 24 घंटों में 895 लोगों को की मौत हो गई। इन्हें मिलाकर अब तक 1,12,161 लोग इस महामारी की चपेट में आकर अपनी जान गवां चुके हैं। देश में इस समय 8,04, 528 एक्टिव केस हैं। रिकवरी रेट 87.56 फीसदी हो गया है।
75 रुपये का सिक्का जारी
खाद्य एवं कृषि संगठन (एफएओ) की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 75 रुपये का स्मारक सिक्का जारी किया। इस मौके पर उन्होंने हाल ही में विकसित आठ फसलों की 17 जैव संबर्धित किस्में भी श्री मोदी ने राष्ट्र को समर्पित कीं। प्रधानमंत्री ने दुनियाभर में कुपोषण समाप्त करने में लगे लोगों को बधाई दी।