अलीगढ़लीक्स… हाथऱस प्रकरण में सीबीआई ने आरोपी घर से संदिग्ध कपड़े जब्त किए। सीबीआई की जांच तेजी से चल रही है। सीबीआई की जांच टीम ने एक आरोपी लवकुश के घर पर छापा मारा। इस दौरान पूरे घर को खंगालने के बाद कुछ कपड़े जब्त कर अपने साथ ले गई है। सीबीआई का अनुमान है कि यह कपड़े खून से सने हो सकते हैं, जबकि लवकुश के भाई का कहना है कि यह कपड़े उसके बड़े भाई रवि के हैं, जो पेंटिंग का काम करता है और कपड़ों पर जो लाल रंग है, वह पेंट है। सीबीआई इन कपड़ों को जांच के लिए भेजेगी, वहीं पीड़िता की मां और भाभी से पूछताछ की तैयारी की जा रही है।