नईदिल्लीलीक्स… लखनऊ में दीवार गिरने से नौ मरे। विधायक की मां से से लूट करने वाले दबोचे। महारानी एलिजाबेथ के अंतिम दर्शन को 14 किमी लंबी कतार।
दिलकुशा में दीवार के सहारे सोए हुए थे लोग
लखनऊ में बारिश के दौरान आज दिलकुशा गार्डन के समीप दीवार गिरने से नौ लोगों की मौत हो गई। एक व्यक्ति घायल हो गया। कैंट थाना क्षेत्र के दिलकुशा के समीप कुछ लोग सोए हुए थे कि बारिश के कारण दीवार ढहने से नौ लोग मर गए।
मरने वालों में तीन बच्चे भी, सीएम ने दिए निर्देश
मरने वालो में तीन पुरुष, तीन महिलाएं और तीन बच्चे हैं। एक व्यक्ति घायल हुआ है। सीएम योगी ने घटना का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को मदद के निर्दश दिए हैं। वहीं उन्नाव में बारिश के दौरान छत गिरने से तीन लोगों की मौत हुई है।
मुठभेड़ में दबोचे गए लुटेरों से माल भी बरामद
गाजियाबाद के विजयनगर थाने के प्रताप नगर में रहने वाले बुलंदशहर सदर के विधायक प्रदीप चौधरी की मां संतोषी देवी से दो दिन पूर्व कुंडल अंगूठी लूटने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ में दबोच लिया। बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ वाहन चेकिंग के दौरान हुई,जिसमें दो एक बदमाश के पैर में गोली लगी है, उनके पास से लूटी गई ज्वैलरी के अलावा तमंचे कारतूस बरामद हुए हैं. एक बदमाश फरार हो गया है।
महारानी के अंतिम दर्शन को कई दिन से इंतजार

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को श्रद्धांजलि देने के लिए 14 किलोमीटर से ज्यादा लंबी कतार लगी हुई है। महारानी के पार्थिव शरीर को वेस्टमिंस्टर हॉल में रखा गया हैं, जहां से उनके अंतिम दर्शन के लिए थेम्स नदी के दक्षिण किनारे तक लाइन लगी हुई है। अंतिम दर्शन के लिए कतार में लगे लोगों के लिए पोर्टवल शौचालयों और पानी की व्यवस्था की गई है।
महारानी का अंतिम संस्कार 19 सितंबर को
महारानी का अंतिम संस्कार 19 सितंबर को विंडरस कैसल में किया जाएगा। अंतिम संस्कार में कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष भाग लेंगे।