नईदिल्लीलीक्स… आईपीएल पर कोरोना का खतरा। दिल्ली की टीम क्वारंटीन। खरगौन में कर्फ्यू में ढील वापस। साथ में अब तक की प्रमुख खबरें।
दिल्ली की टीम को पुणे जाने से रोका
आईपीएल 2022 पर कोरोना का खतरा मंडराने लगा है। दिल्ली के एक फिजियो और एक खिलाड़ी के कोरोना पॉजिटिव आए हैं। इसके बाद दिल्ली की टीम को पुणे में जाने से रोक दिया गया है।
दिल्ली का 20 अप्रैल को पंजाब से है मुकाबला
दिल्ली की पूरी टीम को क्वारंटाइन किया गया है। दिल्ली का अगला मुकाबला 20 अप्रैल को पंजाब किग्स के साथ पुणे में खेला जाना है।
गुम युवक की मौत के बाद कर्फ्यू में ढील वापस
मध्य प्रदेश के खऱगौन में सांप्रदायिक हिंसा को लेकर आज कर्फ्यू में दी जाने वाली ढील को निरस्त कर दिया गया है। सोमवार को प्रशासन द्वारा सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक की ढील दिए जाने का निर्णय लिया गया था लेकिन दंगे के दौरान गुम युवक सद्दाम खान नामक युवक की मौत होने पर कर्फ्यू में ढील दिए जाने का फैसला वापस ले लिया गया। शांति समिति की बैठक को भी स्थगित कर दिया गया।
कबाब में नमक कम होने पर शेफ को गोली मारी
कबाब में नमक कम होन पर एक शख्स ने शेफ पर गोलियां बरसा दीं। मामला इटली के पिस्कारा शहर का है, जहां फेडेरोको नामक युवक रेस्टोरेंट में पहुंचा और कबाब का आर्डर किया। कुछ देर बाद उसके आर्डर का कबाब पहुंचा। युवक ने कबाब खाने के बाद उसमें कम नमक की शिकायत करते हुए शेफ येल्फ्री गजमैन पर फायरिंग कर दी, जिससे वह घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।
आशीष मिश्रा को फिर जेल भेजा
लखीमपुर हिंसा के आरोपी आशीष मिश्रा को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है। कोर्ट ने उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी, जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया है। आशीष पर तीन अक्टूबर 21 को लखीमपुर खीरी में अपनी गाड़ी से किसानों को रौंदने का आऱोप है।