Wednesday , 22 July 2026

नईदिल्लीलीक्स…। आगरा से नोएडा जा रहा कंटेनर यमुना एक्सप्रेस-वे पर पलटा। पीएम मोदी की मेगा रैली की तैयारी। साथ में प्रमुख खबरें।

लखीमपुर हिंसा मामले में आशीष की जमानत याचिका खारिज

लखीमपुर हिंसा मामले के मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा की दूसरी जमानत याचिका भी खारिज हो गई। लखीपुर सीजेएम कोर्ट में बदली गई धाराओं पर जमानत याचिका दायर की गई थी। कोर्ट ने जमानत याचिका को यह कहते हुए निरस्त कर दिया कि मामला संज्ञेय अपराध का है, जिसके कारण जमानत याचिका निरस्त की जाती है।

लखनऊ में पीएम की मेगा रैली की तैयारी

भाजपा यूपी विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले पीएम मोदी की लखनऊ में मेगा रैली कराने की तैयारी कर रही है, जिसमें 10 लाख लोगों को लाने का लक्ष्य रखा गया है। पीएम मोदी की इस रैली के लिए अभी से तैयारी शुरू कर दी गई है। भाजपा नेताओँ को रैली के लिए जिम्मेदारियां सौंपा जाना शुरू हो गया है। रैली का आयोजन जनवरी माह की 9 से 12 तारीख के बीच कराने की योजना है। साथ ही भाजपा की 19 दिसंबर से शुरू हो रही यात्राओँ का समापन भी इसी दिन यहां कराया जाएगा।

गंगा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन आज

यूपी के शाहजहांपुर से 600 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेस-वे की आज पीएम मोदी आधारशिला ऱखेंगे। यह एक्सप्रेस-वे कई राज्यों को जोड़ेगा। पीएम इसके पहले चरण की आधारशिला ऱख रहे हैं।

यमुना एक्सप्रेस-वे पर कंटेनर बेकाबू होकर पलटा

यमुना एक्सप्रेस-वे पर शनिवार तड़के एक कंटेनर बेकाबू होकर पलट गया। हादसे में चालक परिचालक घायल हो गए। मथुरा के मांट इलाके में आगरा से नोएडा जा रहा तेज रफ्तार कंटेनर माइल स्टोन 101 की पुलिया से टकरा गया, जिससे उसका आधा हिस्सा एक्सप्रेस वे पर आधा पुलिया से नीचे लटक गया। घायलों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसे का कारण चालक को झपकी लग जाना बताया जा रहा है।

श्रीलंका में चीन की मंदिर डिप्लोमेसी

श्रीलंका में चीन के राजदूत ची झेनहोंग ने तमिल बहुल इलाके में स्थित हिंदू मंदिर के धोती पहनकर दर्शन किए। चीन ने इश पर ट्वीट भी किया है। तमिल बहुल्य इलाके में चीन की इस हरकत पर भारत नजर रख रहा है। भारतीय तमिलों का इस इलाके से भावनात्मक लगाव है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

मथुरा

Mudiya Purnima Mela 2026: 21 additional ticket counters at Mathura Junction and 4 at Govardhan station…#mathura

मथुरालीक्स…मुड़िया पूर्णिमा मेले के लिए मथुरा जंक्शन पर 21 अतिरिक्त् टिकट काउंटर...

मथुरा

Mathura News: Virat Kohli and Anushka Sharma visited Vrindavan and sought the blessings of Premanand Maharaj…#mathura

मथुरालीक्स…विराट कोहली और अनुष्का शर्मा वृंदावन आए. प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए....

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Agra News Live: SP workers house arrest before march in Agra

आगरालीक्स… आगरा सहित जगह जगह सपा के संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ मार्च...

बिगलीक्स

Agra News Live: Rs 390, 51 KM Long Agra Jalesar road work start soon

आगरालीक्स ..Agra News: आगरा जलेसर रोड, जो टेढ़ी बगिया से मुड़ी का...

error: Content is protected !!