नईदिल्लीलीक्स… नोएडा में दीवार गिरने से चार मजदूरों की मौत। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी मामले में आरोपी छात्रा के मोबाइल से 12 वीडियो रिकवर। म्यांमार में सेना की कार्रवाई में 13 मरे।
नोएडा के सेक्टर 21 के जलवायु विहार में हादसा
यूपी के नोएडा के सेक्टर 21 स्थित जलवायु विहार मंगलवार सुबह दीवार गिरने से चार श्रमिकों की मौत हो गई। 17 लोग घायल हैं। राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।
पांच जेसीबी मलबा हटाने में जुटीं
पांच जेसीबी मशीनें मलबा हटाकर लोगों को निकालने में जुटी हैं। प्रशासन का कहना है कि नोएडा अथॉरिटी ने नाला बनाने का ठेका दिया था। इस दौरान बाउंड्री की दीवार से ईंटे हटाने के दौरान अचानक दीवार भरभरा कर गिर गई।
सेना के हेलीकॉप्टर से की गई फायरिंग में सात बच्चे भी मरे
म्यांमार में सेना के हेलीकॉप्टरों द्वारा एक स्कूल पर की गई कार्रवाई के दौरान 13 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में सात बच्चे भी शामिल हैं। सात लोग घायल हुए हैं। सेना ने यह कार्रवाई विद्रोहियों से निपटने के लिए की गई बताई जाती है, जबकि आरोप है कि सेना ने गांव में घुसकर फायरिंग की और स्कूल पर हमला किया।
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी मामले में एक और आरोपी की एंट्री
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में गर्ल्स हॉस्टल में छात्राओं के अश्लील वीडियो बनाने के मामले में आरोपी छात्रा के मोबाइल से पुलिस ने 12 वीडियो रिकवर किए हैं। साथ ही एक वाट्सएप चैट भी रिकरवर की है, जिसमें किसी मोहित नामक व्यक्ति से लंबी चैट हुई है। पुलिस पकड़े गए दोनों युवको से पूछताछ कर रही है। आरोपी लड़की का कहना है कि, जो फोटो रिकवर किए हैं, वह उसके खुद के हैं। पुलिस ने सभी के मोबाइल लैपटॉप को जब्त कर लिया है, जिन्हें फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।