Tuesday , 27 October 2026
Home agraleaks Agra news-Special on Ram Barat: There is a grand and ancient temple of Raja Ram chandra ji in Agra, there are grand statues
agraleaksअध्यात्मटॉप न्यूज़बिगलीक्ससिटी लाइव

Agra news-Special on Ram Barat: There is a grand and ancient temple of Raja Ram chandra ji in Agra, there are grand statues

204

आगरालीक्स…आगरा में रामबरात कल निकाली जाएगी। इसकी तैयारी हो गई है लेकिन क्या आपको पता है शहर में राजा रामचंद्र जी का प्राचीन मंदिर है। जानिये कहां है।

श्रीराम के नाम पर ही मंदिर का नाम

राजामंडी बल्काबस्ती में स्थित राजा रामचंद्रजी का मंदिर।

रामलीला महोत्सव के तहत आगरा में एक सदी से ज्यादा समय से रामलीला मंचन, राम बारात निकाली जा रही है। आगरा के मंदिरों में श्रीराम, लक्ष्मण, माता सीता और हनुमान की प्रतिमाएं भी लगी होती हैं। पूजा अर्चना की जाती है लेकिन रामचंद्रजी के नाम से सिर्फ एक मंदिर है।

राजामंडी बल्काबस्ती में है यह प्राचीन मंदिर

राजामंडी बल्काबस्ती में स्थित राजा रामचंद्रजी मंदिर में विराजमान प्रतिमाएं।

राजामंडी बल्काबस्ती में श्री राम के नाम पर ही राजा रामचंद्र जी का प्राचीन मंदिर है। मंदिर अभी भी पुराने डिजायन पर बना हुआ है।

अलौकिक हैं मंदिर में विराजमान प्रतिमाएं

मंदिर में श्रीराम, श्रीराम, लक्ष्मण, माता सीता और हनुमान की मुख्य प्रतिमा के अलावा मां दुर्गा और राधे-कृष्ण की अन्य प्रतिमाएं हैं। मंदिर की प्रतिमाओं की सुंदरता और सौम्यता देखते ही बनती है। मंदिर में आरती और पूजा के समय आने वाले भक्त श्रीराम को अपलक निहारते हैं। मंदिर में सुबह-शाम सात बजे आरती होती है। इसे राजाजी के मंदिर के नाम से जाना जाता है।

मंदिर में दर्शन के लिए ऐसे जा सकते हैं

मंदिर परिसर में ही एक प्राथमिक पाठशाला है, जिसमें बच्चे पढ़ने के लिए आते हैं। मंदिर में जाने के लिए राजामंडी के छोटे चौराहे से डाकखाने की ओर गोकुलपुरा पुलिस चौकी की ओर जाने वाले मार्ग पर यह मंदिर स्थित है।

गोकुलपुरा में हैं कई प्राचीन मंदिर

राजामंडी गोकुलपुरा में राजा रामचंद्र जी के मंदिर के अलावा श्री सिद्ध विनायक गणेश मंदिर, हटकेश्वरनाथ शिवजी का मंदिर, मंगलेश्वर मंदिर, माता पथवारी का मंदिर, नागरी प्रचारिणी स्थित शिवजी का मंदिर, मां दुर्गा का मंदिर के अलावा सूर्य मंदिर भी है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Punjabi Singer & Actor Diljit Singh Dosanjh visit Taj Mahal, Video

आगरालीक्स आगरा में पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत सिंह दोसांझ ताजमहल देखने...

बिगलीक्स

MLC, Agra Counting Live: 23 candidates for MLC Teacher & Graduate start in Agra

आगरालीक्स वीडियो न्यूज आगरा में एमएलसी शिक्षक और स्नातक खंड की मतगणना...

बिगलीक्स

Agra News: Cyber Criminals hack 14 Lakh Data of Diagnostic Center in Agra

आगरालीक्स आगरा में पंकज इमेजिंग एंड रिसर्च सेंटर के 14 लाख मरीजों...

बिगलीक्स

Agra News: PNG & CNG Supply disrupt for 18 hours in Agra from 5 PM Today

आगरालीक्स आगरा में आज पीएनजी और सीएनजी की सप्लाई रहेगी बंद। पीएनजी...

error: Content is protected !!