Sunday , 25 October 2026

आगरालीक्स (22 अक्टूबर)… आगरा में सीएम योगी आदित्यनाथ आ रहे हैं, वह टूंडला विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की जनसभा संबोधित करेंगे। साथ में अब तक की देश-दुनिय़ा की खबरें।

आईएनएस कवस्ती आज नौसेना में शामिल होगा

भारतीय नौसेना के लिए आज (गुरुवार) का दिन बहुत महत्वपूर्ण है। नौसेना को एंटी सबमरीन युद्धक पोत आईएनएस कवस्ती मिलने जा रहा है, जो नौसेना के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। विशाखापट्टनम में नौसेना के डॉकयार्ड में कुछ ही देर में होने वाले एक कार्यक्रम में 90 फीसदी स्वदेशी उपकरणों से लैस इस युद्घक पोत को नौसेना में शामिल कर लिया जाएगा। भारतीय नौसेना द्वारा डिजायन किया गया यह युद्ध पोत अत्मनिर्भर होने का प्रमाण है।

संक्रमितों का आंकड़ा सात लाख पार

देश में बीते 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 55,838 नए मामले प्रकाश में आए हैं। इन्हें मिलाकर कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 77,06,946 पर पहुंच गया है। इसी दौरान 702 और कोरोना वायरस से संक्रमित की मौत हो चुकी है। देश में अब तक कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 1,16,616 हो गई है। इस बीच इस वायरस को मात देने वालों की संख्या 68,74,528 हो गई है।

तीन करोड़ लोगों को तुरंत टीका

इस बीच गृह मंत्रालय के एक बड़े अफसर ने दावा किया है कि देश में वैक्सीन आ जाए तो तुरंत तीन करोड़ लोगों को टीका लगाया जा सकता है। सरकार ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है।

पुलिस की पिस्टल छीन भागते रेप आरोपी पर फायरिंग

बुधवार को एक आठ साल की बच्ची के साथ बलात्कार के आऱोप में गिरफ्तार युवक ने एक सब इंस्पेक्टर की पिस्टल छीनकर भागने का प्रयास किया। पुलिस को उसे पकड़ने के लिए फायरिंग करनी पड़ी। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली से आरोपी युवक के पैर में लगी, इसके बाद उसे फिर गिरफ्तार कर लिया गया, उसे घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ग्लोबल फंड हाउस के प्रतिनिधियों से मिलेंगे पीएम

देश में निवेश जुटाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही ग्लोबल फंड हाउस के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। आर्थिक मामले विभाग के सचिव तरुण बजाज ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पीएम इन फंड हाउस के प्रतिनिधियों से मुलाकात के दौरान देश में बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में निवेश पर चर्चा करेंगे। बजाज ने सीआईआई द्वारा आयोजित वर्चुअल कान्फ्रेंस में कहा कि विश्व में कई फंड हाउस भारत में इन्फ्रास्ट्रक्चर में निवेश करना चाहते हैं। ये फंड हाउस ज्यादा मुनाफा नहीं चाहते बल्कि स्थाई मुनाफा चाहते हैं।

अब इमरती ने कमलनाथ के परिजनों को कहे अपशब्द

पिछले दिनों मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा एक जनसभा के दौरान एमपी की मंत्री इमरती देवी को आइटम कहने पर बवाल खड़ा हो गया था। इमरती कमलनाथ सरकार में भी मंत्री रहीं थीं। अब इमरती देवी का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह कमलनाथ की मां और बहन को आइटम बता रही हैं। इस वायरल वीडियो में इमरती देवी यह कहती हुई नजर आ रही वह (कमलनाथ) बंगाली आदमी है, मेरे प्रदेश का आदमी नहीं है। उसकी मां और बहन आइटम होंगी कमलनाथ की, हमे यह पता थोड़े ही है।

सीएम आज आगरा व टूंडला में

आगरालीक्स… मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को आगरा आ रहे हैं। वह यहा करीब दस मिनट तक रुकेंगे। इससे पहले वह टूंडला विधानसभा के उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याश के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। वह दोपहर को अमरोहा से सीधे टूंडला के लिए आएंगे। सीएम का आगरा आने का भी कार्यक्रम है लेकिन वह यहां सिर्फ दस मिनट ही रुकेंगे और आगरा खेरिया हवाई अड्डे से लखनऊ रवाना हो जाएंगे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Native Of Agra Sub Inspector Arun Chahar died in road accident in Muzaffarnagar

आगरालीक्स दुखद आगरा के रहने वाले मुजफ्फरनगर की सिविल लाइन चौकी इंचार्ज...

बिगलीक्स

Agra Weather News: Today weather forecast of Agra

आगरालीक्स आगरा में सुबह का तापमान 20 डिग्री से नीचे पहुंच गया...

बिगलीक्स

Agra News: All News Papers review 25th October 2026

आगरालीक्स आगरा का 25 अक्टूबर का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ विधानसभा मतदाता सूची...

बिगलीक्स

Agra News: Road collapse in Paliwal Park Agra, Video

आगरालीक्स …वीडियो आगरा में सुबह सुबह पालीवाल पार्क में धंसी सड़क, टहलने...

error: Content is protected !!