नईदिल्लीलीक्स… अलकायदा सरगना अल जवाहिरी ढेर। अभिनेत्री दिया मिर्जा की भांजी हादसे में मृत। पीएम मोदी के भाई दिल्ली में धरना देंगे।
ओसामा के बाद अलकायदा का बना था सरगना
अमेरिका ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल मे एक ड्रोन हमले में अलकायदा सरगना अल जवाहिरी को मार गिराया। जवाहिरी ने 9-11 के हमले के सरगना ओसामा बिन लादेन के बाद इस संगठऩ की कमान संभाल रखी थी। सीआईए की टीम ने ड्रोन से हमला कर अलजवाहिरी को मौत के घाट उतारा।
बाइडेन बोले, हमने ढूंढकर मार दिया
अमेरिकी राष्ट्रपति ने अलजवाहिरी के मारे जाने पर राष्ट्र को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हमने अल जवाहिरी को ढूंढकर मार दिया है। अमेरिका के लोगों के लिए जो भी खतरा बनेगा, हम उसे छोड़ेंगे नहीं। आतंक पर अफगानिस्तान में हमले जारी रखेंगे। अमेरिका को अलजवाहिरी की 9-11 के हमले के साथ अऩ्य मामलों में उसकी लंबे अर्से से तलाश थी।
कांग्रेस नेता की बेटी थी तान्या कांवडे
फिल्म अभिनेत्री दिया मिर्जा की भांजी तान्या कांवडे का सड़क हादसे में निधन हो गया। वह 25 साल की थी और कांग्रेस नेता फिरोज खान की बेटी थीं।
दोस्तों संग लौटते समय कार डिवाइडर से टकराई
तान्या रात डेढ़ बजे के करीब अपने दोस्तों के साथ एयरपोर्ट रोड से होकर लौट रही थी। रास्ते में कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। हादसे में तान्या की मौत हो गई।
अभिनेत्री दिया मिर्जा ने ट्वीट कर दी जानकारी
अभिनेत्री दिया मिर्जा ने इसकी सूचना ट्विट कर दी। उऩ्होंने कहा कि मेरे लिए यह पल बहुत मुश्किल है। मेरी भांजी का कार एक्सीडेंट में निधन हो गया है। उऩ्होंने तान्या की फोटो को भी शेयर किया।
केरल में गई मंकीपॉक्स से युवक की जान
केरल में एक 22 वर्षीय युवक की मंकीपाक्स से मौत हो गई। वह एयूई से लौटा था और वहां से लौटने से एक दिन पहले ही उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।
केरल की स्वास्थ्य मंत्री ने दी जानकारी
केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जार्ज ने इसकी पुष्टि करते हुए जानकारी दी। देश में अब तक मंकी पॉक्स से पांच मामले दर्ज किए जा चुके हैं। लोगों को इससे बेहद जागरूक रहने की जरूरत है।
जंतर-मंतर पर मांगों से संबंधित ज्ञापन देंगे
पीएम मोदी के भाई प्रहलाद मोदी मंगलवार को जंतर-मंतर पर धरना देंगे। एक समाचार एजेंसी के मुताबिक वह ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर फेडरेशन के उपाध्यक्ष के तौर पर पीएम को ज्ञापन सौंपेंगे। संगठन की नौ मांगे हैं, जिसमें चावल गेंहू, चीनी पर होने वाले नुकसान पर मुआवजे की मांग शामिल है।