आगरालीक्स ..आगरा में वाणिज्य कर विभाग की टीम ने 14 घंटे तक दाऊजी मिष्ठान भंडार के सात ठिकानों पर सर्वे किया, टैक्स पैनल्टी में पांच लाख रुपये जमा कराए गए हैं, साथ ही दस्तावेज सीज किए गए हैं, इसकी जांच की जाएगी।
आगरा में वाणिज्य कर विभाग की सात टीमों ने दाऊजी मिष्ठान भंडार के नुनिहाई, भगवान टाकीज, कमला नगर सहित सात ठिकानों पर एक साथ सर्वे की कार्रवाई शुरू की। दोपहर 12 बजे से टीम ने सर्वे किया, यह शुक्रवार सुबह चार बजे तक चला। टीमों ने दस्तावेजों की जांच के साथ ही कच्चे और तैयार माल का रिकार्ड भी खंगाला।
पांच लाख टैक्स पैनल्टी में जमा कराए
वाणिज्य कर विभाग की टीम ने सातों ठिकानों से करीब सात लाख रुपये टैक्स पैनल्टी के रूप में जमा कराए हैं। इसके साथ ही दस्तावेज जब्त किए गए हैं, इसकी जांच की जाएगी। वाणिज्य कर विभाग दस्तावेजों की जांच के साथ ही दाऊजी मिष्ठान भंडार ग्रुप के संचालकों का पक्ष सुनने के बाद आगे की कार्रवाई करेगा।