नईदिल्लीलीक्स… आरबीआई ने ब्याज दरें 0.50 प्रतिशत बढ़ाईं। मदीना मस्जिद के अपमान पर छह पाकिस्तानी जेल भेजे। प्रियंका गांधी भी हिरासत में।
होमलोन से लेकर पर्सनल लोन तक होगा महंगा
महंगाई को लेकर चिंतित रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने ब्याज दरों में 0.50 प्रतिशत की वृद्धि की है। इससे होम लोन. ऑटोलोन, पर्सनल लोन महंगा हो जाएगा। रेपो रेट 4.90 प्रतिशत से बढ़कर 5.40 प्रतिशत हो गई है। ईएमआई अब ज्यादा चुकानी होगी। इस बढ़ोत्तरी के बाद ब्याज दरें वर्ष2019 के स्तर पर पहुंच गई हैं।
पाक पीएम के दौरे के समय किया था प्रदर्शन
सऊदी अरब की मदीना मस्जिद के अपमान पर सऊदी अरब ने छह पाकिस्तानी नागरिकों को दस साल की सजा। दरअसल अप्रैलमाह में पाक के पीएम शहबाज शऱीफ और उनके प्रतिनिधिमंडल ने मदीना मस्जिद में प्रवेश किया। इस दौरान पाकिस्तानी नागरिकों ने प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की और चोर-चोर के नारे लगाए। एक नेता के तो बाल पकड़कर खींचकर उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया। सऊदी अरब पुलिस ने छह पाकिस्तानियों को गिरफ्तार कर लिया था इन लोगों के खिलाफ आठ से दस साल तक की सजा सुनाई गई है।
ताइवान को अकेला नहीं छोड़ेंगे
अमेरिकी संसद की स्पीकर नेंसी पेलोसी के ताइवान दौरे के बाद चीन लगातार ताइवान के हवाई क्षेत्र का उल्लंघन कर रहा है। युद्धाभ्यास के नाम पर लगातर उल्लंघन जारी है। ताइवान भी किसी भी स्थिति से निपटने को तैयार है। इस बीच नेंसी पेलोसी ने कहा है कि हम ताइवान को अकेला नहीं छोड़ेंगे। ताइवान की मदद के लिए अमेरिका ने फिलिपींस से अपना युद्धपोत भी रवाना किया हुआ है।
प्रियंका सड़क पर ही धरने पर बैठीं
कांग्रेस के महंगाई के हल्ला बोल के दौरान संसद से राष्ट्रपति भवन को कूच करते कांग्रेस सांसदों और राहुल गांधी को हिरासत में लेने के बाद प्रियंका गांधी पर धरना स्थल पर पहुंच गई और सड़क पर धऱने पर बैठ गईं जिन्हें बाद में हिरासत में ले लिया गया।
नईदिल्लीलीक्स… कांग्रेस का महंगाई को लेकर हल्ला बोल। राष्ट्रपति भवन की ओर कूच करते राहुल गांधी समेत कई नेता हिरासत में।