नईदिल्लीलीक्स… एयर इंडिया के बाद पवन हंस बिकी। आतंकियों की पुलिसकर्मी पर फायरिंग। होटल में विस्फोट 18 मरे। साथ में प्रमुख खबरें।
हवाना में होटल में विस्फोट से 18 मरे, तीस घायल

क्यूबा की राजधानी हवाना में एक होटल में हुए विस्फोट में 18 लोगों की मौत हो गई। 30 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। विस्फोट का कारण होटल में गैस का लीक होना माना जा रहा है।
सड़क के दूसरी ओर के लोग भी घायल
हादसा इतना जबरदस्त था कि सड़क की दूसरी ओर के वाहन भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। कई लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है गैस टैंकर से सिलेंडर में गैस भरी जा रही थी, तभी यह हादसा हुआ। क्यूबा के राष्ट्रपति ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया है। धमाके को क्यूबा की पर्यटन की दृष्टि से नुकसानदेह माना जा रहा है।
श्रीनगर में आतंकियों की फायरिंग से खलबली
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में आज ऐवा ब्रिज के पास आंतकवादियों ने पुलिसकर्मी पर फायरिंग कर दी, जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक गुलाम अली डार पीसीआर में सुबह ड्यूटी के लिए जा रहा था, तभी आंतकियों ने गोलीबारी कर दी, जिससे वह घायल हो गया। फायरिंग की आवाज पर पुलिस पहुंची तब तक आतंकी फरार हो गए।
आतंकियों की तलाश में अभियान
घायल को अस्पताल भेजकर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि कल सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया था।
एयर इंडिया के बाद अब पवन हंस बिकी
घाटे में चल रही पवन हंस हेलीकॉप्टर सेवा का अब निजीकरण होने जा रहा है। सरकार ने मैनेजमेंट कंट्रोल के साथ अपनी 51 फीसदी हिस्सेदारी स्टार-9 मोबिलिटी को देने का फैसला कर लिया है। जून तक यह डील पूरी जाने की संभावना है।
211.14 करोड़ रुपये में हुई डील
पवन हंस लिमिटेड की सरकार से बेचने की डील 211.14 करोड़ रुपये में हुई है। पवन हंस लिमिटेड काफी समय से घाटे में चल रही है। इसकी 49 फीसदी हिस्सेदारी ओएनजीसी के पास है। पूरी कंपनी की वैल्यू 414 करोड़ रुपये आंकी गई थी।
हवाना में होटल में विस्फोट से 18 मरे, तीस घायल
क्यूबा की राजधानी हवाना में एक होटल में हुए विस्फोट में 18 लोगों की मौत हो गई। 30 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। विस्फोट का कारण होटल में गैस का लीक होना माना जा रहा है।
सड़क के दूसरी ओर के लोग भी घायल
हादसा इतना जबरदस्त था कि सड़क की दूसरी ओर के वाहन भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। कई लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है गैस टैंकर से सिलेंडर में गैस भरी जा रही थी, तभी यह हादसा हुआ। क्यूबा के राष्ट्रपति ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया है। धमाके को क्यूबा की पर्यटन की दृष्टि से नुकसानदेह माना जा रहा है।
अन्य प्रमुख खबरें