Sunday , 23 February 2025
Home टॉप न्यूज़ News @ 1 pm on 8th August-2022
टॉप न्यूज़देश दुनियाबिगलीक्स

News @ 1 pm on 8th August-2022

आगरालीक्स…दिल्ली में कोरोना के केस तेजी से बढ़े। दस दिन में दोगुने हुए। श्रीकांत त्यागी के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर। वैंकैया नायडू को विदाई।

श्रीकांत त्यागी की तलाश में छापेमारी जारी

श्रीकांत त्यागी के अवैध निर्माण को बुलजडोजर से ढहा दिया गया ।

नोएडा की ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में महिला से बदसलूकी करने वाले श्रीकांत त्यागी की तलाश में छापेमारी चल रही है, उसकी लोकेशन उत्तराखंड में मिलने पर पुलिस हरिद्वार औऱ ऋषिकेश के बीच पहुंची लेकिन वह फरार हो गया।

अवैध निर्माण ढहाने पर तालियां बजीं, मिठाई बांटी

इस बीच श्रीकांत त्यागी के अवैध निर्माण को भी बुलजडोजर से ढहा दिया गया है। अवैध निर्माण गिराए जाने पर  महिलाओँ ने ताली बजाई औऱ मिठाई भी बांटी।

बाउंसरों को अपने साथ रखता है त्यागी

बताया जा रहा है कि श्रीकांत त्यागी का नोएडा अथॉरिटी में काफी जलवा था, उसे अपने परिवार की करोड़ों की जमीन का मुआवजा मिला था, इसके बाद से ही वह रसूख बनाकर चलता था, एस्कोर्ट के साथ बाउंसर भी अपने साथ रखता था।
कोरोना के 16 हजार से ज्यादा नये केस

देशभर में कोरोना के पिछले 24 घंटे 16,167 मामले सामने आए हैं। वहीं 15 हजार से ज्यादा लोग ठीक भी हुए हैं। देश में एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर एक लाख 35 हजार 510 हो गई है। संक्रमण दर 6.14 प्रतिशत हो गई है।

दिल्ली में संक्रमण दर 15 फीसदी तक पहुंची

देश की राजधानी दिल्ली में संक्रमण की दर तेजी से बढ़ रही है, जो डराने वाली है। वहां संक्रमण दर 15 फीसदी तक पहुंच गई है। यह पिछले छह महीने के सबसे उच्चतम स्तर पर है। दिल्ली में एक्टिव केसों की संख्या आठ हजार को पार कर गई है।

वैंकैया नायडू को दी गई भावभीनी विदाई

राज्यसभा के सभापति औऱ उपराष्ट्रपति वैंकैया नायडू को सोमवार को विदाई दी गई। वैंकैया का कार्यकाल बुधवार को खत्म हो रहा है। उपराष्ट्रपति धनखड़ 11 अगस्त को कार्यभार संभालेंगे।

पीएम मोदी ने कहा- आपके वन लाइनर्स विन लाइनर्स होते हैं

पीएम मोदी ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि आज का हर युवा, सांसद लोकतंत्र के बारे में उनसे ही सबसे ज्यादा सीख सकता है। उन्होंने अपने भाषणों में युवाओं को ही केंद्र में रखा। आपके वन लाइनर्स विन लाइनर्स होते हैं, उसके बाद कुछ कहने की जरूरत नहीं रह जाती। उऩ्होंने वैंकैया नायडू के मातृभाषा प्रेम का भी जिक्र किया।

Related Articles

कुंभ 2025बिगलीक्स

Pragraj News : Huge crowd of devotees & Jam last week end of Mahakumbh#Pragraj

प्रयागराजलीक्स…Pragraj News : महाकुंभ के आखिरी वीकएंड पर भीषण जाम, संगम के...

बिगलीक्स

Agra News : Three send to jail for comment on girl student going to home from college#Agra

आगरालीक्स …Agra News : आगरा में कॉलेज से घर जा रहीं तीन...

बिगलीक्स

Agra News : CM Yogi today address Unicorn companies conclave griffin retreat, Full Detail#Agra

आगरालीक्स .. Agra News : आगरा में आज सीएम योगी आदित्यनाथ दो...

बिगलीक्स

Taj Mahotsav 2025 Agra : Piyush Mishra perform today#Agra

आगरालीक्स …Agra News : आगरा में ताजमहोत्सव में रौनक बढ़ने लगी है,...

error: Content is protected !!