आगरालीक्स.. अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन ने कहा तोड़ने नहीं, जोड़ने का काम करूंगा, आगरा में पुलिस कर्मी की हत्या, बाह विधायक पक्षालिका सिंह को जान से मारने की धमकी, सहित देश दुनिया की खबरें।
पीएम का गुजरात को एक और तोहफा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सूरत को सौराष्ट्र से जलमार्ग से जोड़ने वाले हजीरा-घोघा रोपैक्स फैरी सर्विस का उद्घाटन किया। पीएम द्वारा गुजरात को दिए गए इस तोहफे से घोघा और हजीरा की सड़क मार्ग की जो दूरी 375 किलोमीटर की है, वह समुद्र के रास्ते घटकर सिर्फ 90 किलोमीटर रह जाएगी। पीएम मोदी ने कहा कि पहले जिस दूरी को कवर करने में 10 से 12 घंटे लगते थे। अब सफर में तीन से चार घंटे ही लगेंगे। प्रधानमंत्री ने वीडियो क्रान्फ्रेंसिंग के जरिये इस परियोजना का उद्घघाटन किया और हजीरा से घोघा के बीच रो-पैक्स सेवा को हरी झंडी दिखाई।
छेड़छाड़ के विरोध पर छात्रा को जलाया
प्रदेश के बलिया जिले में छेड़छाड़ का विरोध करने पर छात्रा को जिंदा जला दिया। बेटी को बचाने के प्रयास में पिता भी झुलस गया। फिलहाल गंभीर रुप से घायल छात्रा को वाराणसी ऱेफर किया गया है। कोचिंग जा रही छात्रा से युवक ने छेड़छाड़ की थी। इसके बाद घऱ में घुसकर उसे जिंदा जला दिया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
एक्जिट पोल में महागठबंधन का पलड़ा भारी
बिहार विधानसभा 2020 की मतगणना समाप्त हो चुकी है। दस नवंबर को चुनावी नतीजों का इंतजार हैथ तीन चरणों की वोटिंग खत्म होने के बाद इंडिया टुडे, माय इंडिया के एग्जिट पोल के जो आंकड़े सामने आए हैं, उनमें सीएम नीतीश कुमार की सत्ता जाती हुई नजर आ रही है, जबकि तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन का पलड़ा भारी नजर आ रहा है
तोड़ने नहीं, जोड़ने का काम करूंगाः बाइडेन
अमेरिका के राष्ट्रपति पद का चुनाव जीतने के बाद बाइडेन ने अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि अमेरिका के लोगों ने उनके ऊपर जो भरोसा किया है, वह अभूतपूर्व है। वे वादा करते हैं राष्ट्रपति बनने के बाद वह तोड़ने का नहीं जोड़ने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि यह जनादेश वी द पीपुल के लिए है। ज्ञात रहे डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी 77 वर्षीय जोसफ आर बाइडेन ने डोनाल्ड ट्रंप को हराकर चुनाव जीता है।
कंप्यूटर बाबा के आश्रम पर चला बुलडोजर
मध्य प्रदेश में कभी केबिनेट मंत्री का दर्जा हासिल करने वाले और कांग्रेस पार्टी के करीबी रहे कंप्यूटर बाबा परेशानी में घिर गए हैं। इंदौर में प्रिवेटिंव डिटेंशन के तहत कंप्यूटर बाबा उर्फ नामदेव दास त्यागी सहित सात लोगों को पुलिस ने हिरासत में लेकर सेंट्रल जेल भेज दिया है। इसके अलावा उनके आश्रम को बुलडोजर से तोड़ने की कार्रवाई की जा रही है। इसका कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने विरोध किया है।उन्होंने ट्वीट कर राजनीति के तहत बिना नोटिस तोड़ने का आरोप लगाया है।