आगरालीक्स ..आगरा के भाजपा विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल के बाद उनी पत्नी और बेटी की कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, ये तीनों रामरघु हॉस्पिटल में भर्ती हैं।
आगरा में तीन नवंबर को भाजपा विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल की कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, उन्हें रामरघु हास्पिटल में भर्ती किया गया, अब उनकी पत्नी रागिनी और बेटी व्रंदा की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है, इन दोनों को भी रामरघु हास्पिटल में भर्ती किया गया है। विधायक पुरुषोत्म खंडेलवाल के बेटे की रिपोर्ट निगेटिव है।