Wednesday , 22 July 2026
Patna: Bihar Chief Minister Nitish Kumar addressing at National Conference of Champaran Satyagrah centenary celebrations at Maurya hotel, in Patna on Tuesday. PTI Photo (PTI5_23_2017_000051B)

नईदिल्लीलीक्स… बिहार में सियासी उलटफेर के आसार। महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार में 18 नये मंत्री। दबंग श्रीकांत त्यागी मेरठ से दबोचा।

नीतीश ने राज्यपाल से मिलने का समय मांगा

बिहार में राजनीतिक गतिविधि तेज हो गई हैं। सीएम नीतीश कुमार ने राज्यपाल से मिलने का समय मांगा है।

भाजपा का दामन छोड़ राजद से हाथ मिलाएंगे

नीतीश कुमार भाजपा का साथ छोड़कर फिर से आरजेडी के साथ सरकार बनाने के मूड में हैं।

नीतीश व उनके गुट के मंत्री दे सकते हैं इस्तीफा

सीएम नीतीश कुमार राज्यपाल से समय मिलने के बाद अपने गुट के सभी मंत्रियों के साथ इस्तीफा देंगे। सीएम जदयू के कुछ साथियों के साथ राज्यपाल फागू चौहान से मिलने के लिए गए थे और उनसे समय मांगा है।

राजद की बैठक में कांग्रेस औऱ वामदल भी

दूसरी ओर जदयू औऱ राजद की बैठकें चल रही हैं। राजद की बैठक में कांग्रेस और वाम दलों को भी बुलाया जा रहा है, जिससे बिहार की राजनीतिक फेरबदल के बारे में रणनीति तैयार की जा सके।

पत्नी से बात करने के चक्कर में पकड़ा गया श्रीकांत

नोएडा में महिला से बदसुलूकी के आरोपी दबंग श्रीकांत त्यागी को पुलिस ने मेरठ से गिरफ्तार कर लिया है, उसके साथ तीन और लोगों को गिरफ्तार किया गया है। श्रीकांत फरारी के बाद से अपनी पत्नी औऱ वकील से लगातार बात कर रहा था।

पुलिस की 12 टीमें लगी थीं तलाश में

पुलिस को इससे ठिकाने की जानकारी मिली औऱ मेरठ में दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उसे दोपहर बाद तक नोएडा ले आएगी। उल्लेखनीय है कि यूपी पुलिस की 12 टीमों को तीन राज्यों में उसकी तलाश के लिए लगाया गया था।

भाजपा और शिंदे के नौ-नौ विधायक मंत्री बने

महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आज अपने मंत्रिमंडल का गठन किया है, जिसमें 18 नये मंत्रियों को शामिल किया गया है।

इन्हें दिलाई मंत्री पद की शपथ

जिन विधायकों को शपथ दिलाई गई है, उसमें 9 भाजपा के और नौ शिंदे गुट के हैं। शपथ लेने वाले मंत्रियों में सुधीर मुनगंटीवार, राधाकृष्ण विखे पाटिल, चंद्रकांत पाटिल, विजय कुमार गावित, गिरीश महाजन, गुलाबराव पाटिल, दूदा भूसे, संजय राठौड़, सुरेश खाड़े, संदीपन शामिल हैं।

चीन की मिलिट्री एक्सरसाइज से डर नहीः बाइडेन

चीन के ताइवान क्षेत्र में युद्धाभ्यास किए जाने पर अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन ने कहा है कि चीन की एक्सरसाइज से डर नहीं है लेकिन चिंता जरूर है। चीन अमेरिकी संसद की स्पीकर नैंसी पेलोसी के ताइवान के दौरे से खफा है और इसके बाद से लगातार धमकी देने और ताइवान की सीमा में युद्धाभ्यास कर रहा है, जिसे देखते हुए अमेरिका ने चिंता व्यक्त की है। बाइडेन की इस टिप्पणी पर फिलहाल चीन चुप्पी साधे हुए है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: Samajwadi Party anger erupts in Agra over Akhilesh Yadav’s detention; protests held…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में फूटा सपाइयों का गुस्सा. दिल्ली में अखिलेश यादव को हिरासत...

टॉप न्यूज़

Agra News: VC held a high-level review meeting regarding preparations for the university’s 92nd convocation ceremony in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि का 92वां दीक्षांत समारोह 3 अगस्त...

agraleaksबिगलीक्स

Agra News Live: Speed Petrol Consumption Incraeses in Agra

आगरालीक्स …आगरा के पेट्रोल पंपों पर स्पीड पेट्रोल की बिक्री बढ़ी, सादा...

देश दुनिया

Rahul Gandhi and Akhilesh Yadav detained while staging a sit-in outside the PM’s residence

नई दिल्लीलीक्स…राहुल गांधी—अखिलेश यादव हिरासत में लिए गए. नई दिल्ली में प्रधानमंत्री...

error: Content is protected !!