आगरालीक्स… चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी आई है। वहीं सोने की कीमतों में इजाफा हुआ है। गेहूं के बाद आटा, सूजी, मैदा के निर्यात पर सख्ती।
सर्राफा बाजार में आज की कीमतें
भारतीय सर्ऱाफा बाजार में 999 शुद्ध सोने के 10 ग्राम की कीमत में 458 रुपये की तेजी आई है। साथ ही 999 शुद्धता की चांदी की कीमतों में खासा उछाल आया है।
वायदा बाजार में यह रहे आज के रेट
वायदा बाजार में भी तेजी का रुख बना हुआ है। सोना मंगलवार की दोपहर तक 52,261 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर चल रहा था। 60 हजार रुपये प्रति किलो के आसपास बनी हुई थी।
ज्वैलरी के नौ अगस्त के रेट
-फाइन गोल्ड 999 5218 रुपये प्रति ग्राम
-22 कैरेट 5093 रुपये प्रति ग्राम
-20 कैरेट 4644 रुपये प्रति ग्राम
-18 कैरेट 4227 रुपये प्रति ग्राम
-14 कैरेट 3366 रुपये प्रति ग्राम
नोट- ज्वैलरी की बनवाई और तीन प्रतिशत जीएसटी इसके अतिरिक्त रहेगा।
आटा, मैदा, सूजी के निर्यात पर प्रतिबंध कड़े
केंद्र सरकार ने गेहूं के बाद अब आटा सूजी के निर्यात पर सख्त प्रतिबंध लगा दिए हैं। सरकार ने गेहूं की कीमतों पर काबू पाने के लिए मई में गेहूं के निर्यात को रोक दिए हैं। सरकार ने अब आटा, मैदा, सूजी के निर्यात के लिए अधिसूचना जारी की है, जिसमें उपरोक्त वस्तुओँ के निर्यातकों को एक्सपोर्ट इंसपेक्शन काउंसिल से क्वालिटी सर्टिफिकेट लेने की जरूरत पड़ेगी।