आगरालीक्स ..आगरा हादसे में तीन की मौत, कंटेनर के चालक को बंधक बनाकर नई स्विफ्ट डिजायर कार चोरी कर ले गए बदमाश, देश दुनिया की अभी तक की खबरें।
कृषि कानूनों के खिलाफ पंजाब विधानसभा में प्रस्ताव
पंजाब सरकार ने मंगलवार को केंद्र द्वारा लाए गए कृषि कानूनों के खिलाफ राज्य विधानसभा में प्रस्ताव रखा, ऐसा करने वाला पंजाब पहला राज्य है। इस प्रस्ताव में कहा गया है कि किसान को एमएसपी से नीचे फसल देने पर मजबूर किया गया तो तीन साल तक की जेल हो सकती है। कहा कि किसी कंपनी या व्यक्ति ने किसान पर जमीन को लेकर दबाव बनाया तो जुर्माना और जेल का प्रस्ताव है। सीएम अमरेंदर सिंह ने प्रस्ताव पेश करते हुए कहा कि तीन कृषि कानूनों के अलावा इलेक्ट्रीसिटी बिल में भी बदलाव किए जाएंगे, वह भी किसान और मजदूरों के खिलाफ हैं, इससे पंजाब ही नहीं, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर असर पडेगा।
सीएए पर बंगाल में सियासत
अगले वर्ष यानी 2021 में होने वाले पश्विम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव की सरगर्मी अभी से तेज हो गई है। भाजपा अध्यक्ष्ज्ञ जेपी नडडा ने एक रैली में कहा कि सीएए को जल्द लागू किया जाएगा, इस पर टीएमसी सांसद ने टवीट कर पलटवार करते हुए कहा कि हम आपको कागज दिखाने से पहले दरवाजा दिखा देंगे।
3 महीने में सबसे कम संक्रमित
देश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या कम हो रही है, बीते 24 घंटे में 46790 नए संक्रमित सामने आए हैं, अब तक कुल 759763 लोग संक्रमित हुए हैं। बीते 24 घंटे में 587 लोगों की मौत हो गई, अब तक 115197 लोगों की मौत हो चुकी है। अब देश में 748538 एक्टिव केस बचे हैं। कोरोना को मात देने वालों की संख्या 6733328 हो गई है।
एच वन बी वीजा नियमों के खिलाफ कोर्ट पहुंचे
एच वन बी वीजा धारकों के लिए वेतन को लेकर नए नियम जारी किए हैं, इसमें कहा है कि इससे वीजा धारकों की गुणवत्ता में सुधार होगा, इन नियमों के खिलाफ 17 संस्थाओं ने कानूनी प्रक्रिया अपनाते हुए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।
पीएम मोदी करेंगे देश को संबोधित
पीएम नरेंद्र मंगलवार शाम छह बजे देश को संबोधित करेंगे।