आगरालीक्स …आगरा में हिंदुस्तान लीवर के गोदाम में 12 लाख की लूट बनी पुलिस के लिए चुनौती, आगरा सहित देश दुनिया की अभी तक की खबरें.
मोदी का सिख गुरुओं को नमन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज साल की अंतिम मन की बात कार्यक्रम में सिख गुरुओं को नमन करते हुए कहा कि हम उनकी शहादत के कर्जदार हैं। उन्होंने कहा कि देश में नई सामर्थ्य पैदा हुई है। इस नई सामर्थ्य का नाम आत्मनिर्भरता है। उऩ्होंने कहा कि जीरो इफेक्ट, जीरो डिपेक्ट की सोच के साथ करने का यह उचित समय है।
आज सिंघू बार्डर जाएंगे केजरीवाल
किसान आंदोलन खत्म होने के आसार नजर नहीं आ रहे। किसानों ने 29 दिसंबर को सरकार से वार्ता के लिए कहा है लेकिन उऩकी मांगों पर सरकार बात करेगी। ऐसी उम्मीद कम है। इस बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शङीदी सप्ताह के दौरान कीर्तन दरबार में भी भाग लेंगे।
ब्रेन डेड महिला ने बचाई चार जिंदगियां
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक महिला ने अपनी मौत के साथ चार लोगों को जीवन का उपहार दे दिया। यहां की रहने वाली 41 वर्षीय रफत परवीन को बीते सप्ताह ब्रेन हेमरेज के बाद वैशाली स्थित मैक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी हालत लगातार बिगड़ती गई। डाक्टरों की तमाम कोरशिशों के बावजूद महिला की स्थिति ठीक नहीं हुई। इसके बाद मृतक महिला के परिजनों की सहमति से उसके दिल, गुर्दे और जिगर को आपरेशन के जरिये बाहर निककाला गया, जिससे चार मरीजों को नया जीवन मिल गया।
कोरोना अंतिम महामारी नहीः डब्ल्यूएचओ
विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख टेड्रोस घेब्रेयेसस ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण अंतिम महामारी नहीं है। पशु कल्याण और जलवायु परिवर्तन से निपटे बिना मानव स्वास्थ्य में सुधार के प्रयास के हम अपराधी हैं। उन्होंने प्रकोप को लेकर पैसा बहाने की खतरनाक रूप से अदूरदर्शी चक्र कहा और उसकी निंदा की।