Wednesday , 22 July 2026
Home टॉप न्यूज़ Australia Vs India 2nd Test : Rahane score century
टॉप न्यूज़बिगलीक्सयूपी न्यूज

Australia Vs India 2nd Test : Rahane score century

143

नईदिल्लीलीक्स…भारतीय क्रिकेट टीम के कार्यवाहक कप्तान रहाणे के नाबाद शानदार शतक 104 रन और रवींद्र जडेजा के संघर्षपूर्ण 40 रन की बदौलत भारत ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच विकेट पर 277 रन बनाकर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। भारत को आस्ट्रेलिया पर पहली पारी में 82 रन की बढ़त प्राप्त हो गई है।

भारत ने मेलबर्न में खेले जा रहे बॉक्सिंग-डे टेस्ट मैच के दूसरे दिन आज अपनी पारी की शुरुआत 36 रन पर एक विकेट से शुरुआत की। नवोदित शुभमन गिल ने अनुभवी टेस्ट क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा के साथ पारी की शुरुआत की। गिल ने चौके के साथ आज के दिन की शुरुआत की और स्कोर को आगे बढ़ाया। एक छोर से गिल रन बनाते रहे, जबकि चेतेश्वर अपने स्थान पर जमे रहे। दोनों के बीच 60 रन की पार्टनरशिप हुई। आज पहले दिन का झटका 61 रन के स्कोर पर गिल के आउट होने पर लगा। वह पेट कमिंस की गेंद पर टिम पेन को कैच दे बैठे। इसके बाद चेतेश्वर भी ज्यादा देर तक नहीं टिक सके और वह 17 रन बनाकर आउट हो गए।

रहाणे ने खुद को किया प्रमोट

रहाणे ने आज अपने को प्रमोट करते हुए चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करना शुरू किया। उन्होंने सावधानी पूर्वक कप्तानी पारी खेलते हुए हनुमा बिहारी के साथ स्कोर को बढ़ाया, लेकिन हनुमान बिहारी 21 रन पर आउट हो गए। इसके बाद उन्होंने ऋषभ पंत के साथ स्कोर को तेज गति प्रदान की। पंत 29 रन बनाकर 173 रन के स्कोर पर आउट हुए। इसके बाद रवींद्र जडेजा कप्तान का साथ देने आए और सधी हुई बल्लेबाजी के साथ भारत के स्कोर को बढ़ाते रहे। इस बीच रहाणे ने अपना शतक पूरा किया।

शतक के बाद छूटा कैच

शतक के बाद रहाणे का 104 रन के स्कोर पर कैच भी छूटा। खेल के अंतिम क्षणों में बारिश होने पर खेल खत्म कर दिया गया। खेल खत्म होने के समय कप्तान रहाणे 104 रन नाबाद और जडेजा 40 रन बनाकर नाबाद रहे। आस्ट्रेलिया की ओर से मिचेल स्टार्क और पेट कमिंस ने दो-दो विकेट लिए, जबकि एक सफलता लियोन के हाथ लगी, बाकी किसी गेंदबाज को सफलता नहीं मिली।

36 के स्कोर पर अटकी रही सांस

एडिलेट टेस्ट में भारत की दूसरी पारी 36 रन के योग पर सिमटने के बाद इस छत्तीस के आंकड़े ने दूसरे टेस्ट में भी पीछा नहीं छोड़ा। भारत का कल खेल खत्म होने के समय भी भारत का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 36 रन था। दूसरे दिन की शुरुआत होने पर इसी स्कोर पर काफी देर तक अटके रहने के बाद शुभमन गिल ने चौके के साथ भारत के स्कोर को 40 रन पर पहुंचाया। इसी प्रकार जडेजा भी काफी देर तक 40 रन के स्कोर पर अटके रहे थे।

पाक के खिलाफ न्यूजीलैंड की स्थिति मजबूत

क्वीसलैंड। न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे पहले क्रिकेट टेस्ट मैच के दूसरे दिन पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड के 431 रन के भारी-भरकम स्कोर के आगे पाक की टीम ने अपनी पहली पारी में एक विकेट पर 30 रन बना लिए। न्यूजीलैंड ने आज अपने कप्तान केन विलियमसन के शानदार शतक 129 रन की बदौलत 431 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम ने मसूद का विकेट खोकर 30 रन बना लिए थे। खेल खत्म होने तक अजहर अली 19 और मोहम्मद अब्बास बिना कोई रन बनाए खेल रहे थे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Agra News Live: SP workers house arrest before march in Agra

आगरालीक्स… आगरा सहित जगह जगह सपा के संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ मार्च...

बिगलीक्स

Agra News Live: Rs 390, 51 KM Long Agra Jalesar road work start soon

आगरालीक्स ..Agra News: आगरा जलेसर रोड, जो टेढ़ी बगिया से मुड़ी का...

बिगलीक्स

Agra News Live: Permission granted to fell 10,743 trees in the Taj Trapezium Zone

आगरालीक्स…Agra News: ताज ट्रेपेजियम जोन में 10743 पेड़ काटने की मिली अनुमति,...

बिगलीक्स

Agra News Live: Three people, including wife and lover, were sentenced to life imprisonment in the murder case of Agra businessman Naresh

आगरालीक्स …Agra News : आगरा के चर्चित बिजनेसमैन नरेश ​हत्याकांड में पत्नी,...

error: Content is protected !!