नईदिल्लीलीक्स… केरल के वायनाड के पहाड़ी इलाको में भूस्खलन में सैकड़ों फंसे, मलबे से आ रहीं मदद की आवाजें। पेरिस ओलंपिक में भारत को एक और पदक, मनु ने रच दिया इतिहास।
मंगलवार को केरल के वायनाड जिले के मेप्पाडी के पास पहाड़ी इलाकों में तेज भूस्खलन से लाखों लोग मलबे में फंस गए हैं। 50 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। मलबे और पहाड़ी इलाकों में फंसे लोग मदद की गुहार लगा रहे हैं, फोन कर बाहर निकालने के लिए मदद मांग रहे हैं।
पेरिस ओलंपिक में दूसरा पदक, मनु ने रचा इतिहास
पेरिस ओलंपिक में भारत को दूसरा पदक मिला, भारत ओ अभी तक दो कांस्य पदक मिल चुके हैं। मनु भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड इवेंट में अपने पार्टनर सरबजोत सिंह के साथ खेलते हुए कांस्य पदक जीता है। इससे पहले मनु भाकर ने ही 10 मीटर एयर पिस्टल में कांस्य पदक जीता था।