Thursday , 17 April 2025
Home टॉप न्यूज़ News @ 9 pm on 3rd March-2023
टॉप न्यूज़देश दुनियाबिगलीक्स

News @ 9 pm on 3rd March-2023

नईदिल्लीलीक्स…कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती। मां गौरा का गौना करा भोले बाबा काशी विश्वनाथ मंदिर में विराजे। अमित शाह की कर्नाटक में रैली। साथ में प्रमुख खबरें।

मां गौरा का गौना कराकर बाबा काशी विश्वनाथ मंदिर में विराजे

काशी में आज रंगभरनी एकादशी की धूम रही। बाबा के भक्तों ने बाबा को अबीर-गुलाल अर्पित करके रंगोत्सव के लिए अनुमति मांगी। काशी में आज  मां गौरा के गौने का मौक़ा था,  जिसका साक्षी पूरा शहर बना। मां गौरा की विदाई कराकर बाबा काशी विश्वनाथ मंदिर में विराजे, गलियों में मथुरा से आए अबीर और गुलाल की होली खेली गई।

सोनिया गांधी के चेस्ट में इन्फेक्शन, हालत स्थिर

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को खराब स्वास्थ्य के चलते दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि उनके चेस्ट में इंफेक्शन है,  हालांकि अभी उनकी हालत स्थिर है।

बुखार की शिकायत पर भर्ती कराया था

अस्पताल ने हेल्थ बुलेटिन जारी करते हुए जानकारी दी कि सोनिया गांधी का इलाज चेस्ट मेडिसिन विभाग के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. अरूप बसु और उनकी टीम कर रही है। दो मार्च को बुखार की शिकायत के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका इलाज लगातार चल रहा है और उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।

सेंसेक्स 900 अंक चढ़ा, निफ्टी 17600 के पास

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार ने दम दिखाया है। शुक्रवार के दिन सेंसेक्स 899.62 अंकों की बढ़त के साथ 59,808.97 अंकों पर पहुंच गया। निफ्टी में 272.45 अंकों की बढ़त दर्ज की गई और यह 17594.35 अंकों के लेवल पर कारोबार करते हुए बंद हुआ।

अडाणी के शेयरों में 16 फीसदी उछाल

शुक्रवार को कारोबारी सेशन के दौरान अदाणी एंटरप्राइजेज के शेयरों में 16 प्रतिशत का उछाल आया। वहीं यूनियन बैंक के शेयर नौ प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए।

कांग्रेस पर शाह ने जमकर हमला बोला

कांग्रेस पर खुद के दिग्गज नेताओं का अपमान करने का आरोप लगाते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को जमकर हमला बोला।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस तरह से कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा को उनके जन्मदिन पर बधाई दी, वह कुछ ऐसा है जो सभी राजनीतिक दलों को सीखना चाहिए। शाह ने कहा कि कांग्रेस को खासकर सीखना चाहिए कि बड़े नेताओं के साथ कैसा व्यवहार किया जाए।

कांग्रेस ने हमेशा अपने नेताओं का अपमान किया

कर्नाटक में एक जनसभा को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा अपने नेताओं का अपमान किया है चाहे वह एस निजलिंगप्पा हों या पूर्व मुख्यमंत्री वीरेंद्र पाटिल। उन्होंने दावा किया कि केवल भाजपा ही जानती है कि पार्टी के दिग्गजों के साथ गरिमापूर्ण व्यवहार कैसे किया जाता है।

मोदी तेरी कब्र खुदेगी जैसे नारों पर तंज कसा

शाह ने इसी के साथ कांग्रेस नेताओं द्वारा ‘मोदी तेरी कब्र खुदेगी’ जैसे नारों को लेकर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस को क्या हो गया है।

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: Water service centers are being opened in Agra for animals….#agranews

आगरालीक्स…आगरा में गर्मी में बेजुबान पशुओं के लिए खुल रहे जल सेवा...

टॉप न्यूज़

Agra Weather: The temperature in Agra today was 42 degrees Celsius…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में आज दिन में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहा. तेज जलन...

बिगलीक्स

Agra News: The bodies of the husband and wife were found in the room in Shahganj Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में चांदी कारीगर और उसकी पत्नी के शव कमरे में मिले,...

बिगलीक्स

Agra News: Shocking, dead bodies of husband and wife were found in a room in Agra. One month old baby girl was nearby…#agranews

आगरालीक्स…शॉकिंग, आगरा में पति—पत्नी के शव कमरे में मिले. एक माह की...

error: Content is protected !!