आगरालीक्स …आगरा में नई टाउनशिप के लिए अगले सप्ताह से होंगे बैनामे, 655 करोड़ रुपये से ली जाएगी किसानों की जमीन।
आगरा में ग्वालियर रोड पर ककुआ और भांडई के पास नई टाउनशिप विकसित की जानी है। इसके लिए 138 हेक्टेयर भूमि किसानों से खरीदी जाएगी, 898 किसानों ने अपनी जमीन देने की सहमति दे दी है। इसके साथ ही नई टाउनशिप के लिए आपत्ति मांगी गईं थी उनका भी निस्तारण किया जा चुका है।
अगले सप्ताह से बैनामे
नई टाउनशिप के लिए एडीए ने पूरी तैयारी कर ली है लेकिन अधिकारियों के तबादले होने के कारण बैनामे शुरू नहीं हो पाए थे, एडीए सचिव क्रांति शेखर सिंह का कहना है कि पूरी तैयारी कर ली गई है, अगले सप्ताह से बैनामे की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।