आगरालीक्स ……आगरा में नगर निगम चुनाव के बीच बसपा ने आगरा के जिलाध्यक्ष को हटाया।

आगरा में बसपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार एक साल से नगर निगम के चुनाव की तैयारी में जुटे हुए थे, बूथ स्तर से लेकर संगठन को मजबूत करने के लिए काम किया। प्रत्याशियों के चयन में भी अहम भूमिका निभाई। इसी बीच मंगलवार दोपहर में बसपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार को पद से हटा दिया गया।
इन्हें बनाया गया जिलाध्यक्ष
बसपा ने आगरा सें जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार को हाट दिया है। उनकी जगह सुमित सेन को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। सुमित सेन एत्मादपुर क्षेत्र के रहने वाले हैं और प्रधान है। संगठन में किए गए बदलाव से बसपा कार्यकर्ता भी हैरान हैं।