आगरालीक्स…(30 July 2021 Agra News) आगरा में 48 घंटे से कोई भी कोरोना पॉजिटिव नहीं मिला है. लेकिन देश में फिर से केस बढ़ने से तीसरी लहर की आहट पर आगरा के डीएम ने आक्सीजन की कमी न होने और बैड की पूरी व्यवस्था पर तैयारियां तेज कर दी हैं
आगरा में अब सिर्फ 11 कोरोना मरीज
आगरा में पिछले 48 घंटे में एक भी कोरोना पॉजिटिव नहीं मिला है. प्रशासन की ओर से शुक्रवार को कोरोना का अपडेट जारी किया गया. जिसके अनुसार बीते 24 घंटे में 8110 लोगों के कोरोना सैंपल लिए गए हैं. हालांकि इनमें से एक भी कोरोना पॉजिटिव नहीं मिला है. वहीं पिछले 24 घंटे में 3 मरीज ठीक होकर अपने घर लौटे हैं. आगरा में इस समय 11 कोरोना मरीज हैं. बता दें कि #Agra में अबतक 25724 #Covid19 मरीजों में से 25256 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुये हैं.
तीसरी लहर से बचाव को तैयारी शुरू
केरल में कोरोना के नए केस बढने लगे हैं, इसके साथ ही कोरोना की तीसरी लहर की आहट के बीच तैयारी शुरू कर दी गई है. आगरा में भी सख्ती कर दी गई है. बाहर से आने वाले यात्रियों की कोरोना की जांच कराई जा रही है. डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया कि कोरोना की तीसरी लहर से बचाव के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है. बाहर से आने वाले लोगों की जांच कराई जा रही है. इसके साथ ही एसएन मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पतालों में कोरोना संक्रमित बच्चों के इलाज के लिए पीकू तैयार किए गए हैं. इसके साथ ही कोविड हास्पिटल में बेड तैयार कर दिए गए हैं, रैपिड रेस्पोंस टीम को भी सक्रिय कर दिया गया है.
50 बेड से अधिक क्षमता के निजी अस्पतालों में तैयारी
डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया कि 50 बेड से अधिक क्षमता के निजी अस्पतालों में भी तैयारी चल रही है. कोविड मरीजों के इलाल के लिए इंतजाम किए जा रहे हैं, जिससे बेड की कमी न रहे. इसके साथ ही आक्सीजन प्लांट भी लगाए गए हैं. आक्सीजन की कमी भी नहीं रहेगी.
कोविड एप्रोपिएट ब्हेवियर अपनाएं, 11 सक्रिय केस
कोरोना की तीसरी लहर से बचाव के लिए कोविड एप्रोपिएट ब्हेवियर अपनाने के लिए कहा जा रहा है. मास्क पहनें, भीड वाली जगहों पर न जाएं, हाथ को सैनेटाइज करें और वैक्सीन लगवाएं. इससे कोरोना की तीसरी लहर की रोकथाम संभव है. अभी आगरा में 11 सक्रिय केस हैं.