आगरालीक्स…(21 December 2021 Agra News) आगरा में मास्टर शैफ बोले—हर रोज घर में खाना पकाने वाली महिलाओं से बड़ा शैफ कोई नहीं…अपने स्वाद पर विश्वास रखेंगे तो स्वस्थ रहेंगे
स्पाइशी शुगर ने आयोजित किया कार्यक्रम
खुद पर और अपने स्वाद पर विश्वास रखिए। हमेशा स्वस्थ रहेंगे। खाना बनाते समय भी खुद पर विश्वास हो तो यकीनन खाना स्वादिष्ट और पौष्टिक बनेगा। डर के बनाएंगे तो खाना कभी अच्छा नहीं बनेगा। स्वाद प्रकृति का दिया गुण है, जो कभी गलत नहीं हो सकता। स्वाद के साथ पौष्टिक रेसपी की टिप्स देते हुए मास्टर शैफ आशीष सिंह ने स्पाइशी शुगर की सदस्याओं से यह बात कही। कहा कि घर की रसोई में हर रोज खाना पकाकर परिवार को खुश रखने वाली महिलाओं से बड़ा दुनिया में कोई कोई शैफ नहीं।

शिवि चौधरी ने भी शेयर किए महत्वपूर्ण टिप्स
इस अवसर पर उन्होंने पौष्टिक व स्वादिष्ट व्यंजन की रेसपी की विधि भी बताईं। फूड इनफ्लूएंडर शिवि चौघरी ने भी व्यंजनों की रेसपी शेयर करने के साथ खाने को अधिक स्वादिष्ट बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण टिप्स भी दिए। संचालन संस्था की संस्थापिका पूनम सचदेवा ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से नीरू कपूर, जसवीर गुलाठी, पायल दुल्हानी, चांदनी, सायशा हेमदेव, रिचा जटाना, बानी मिड्डा आदि उपस्थित थीं।
हम्बल कर्ड और बैंगन भजा बुशेटा ने निर्णायकों का दिल
इस मौके पर क्लब की मैम्बर के लिए सैलेड एंड एम्यूज बाउश प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसमें महिलाओं ने स्वादिष्ट और लजीज व्यंजन से निर्णायकों को भी अंगुलिया चाटने पर मजबूर कर दिया। जहां एक ओर विभिन्न फ्लेवर का दही (हम्बल कर्ड) तो दूसरी ओर इटेलियन डिश बैंगन भजा बुशेटा था। हार्ड, सैलेड और रशियन सलाद कॉसमॉस सलाद के साथ गोल्ड कोब सलाद सजा था। प्रतियोगिता में अंशु गर्ग, गरिमा हेमदेव, रानी लल्लन, नीरू सचदेवा, वीना सचदेवा, रजनी सागर, शीनू कोहली, सिमरन अवतानी, सोनाली खंडेलवाल, निधि वाधवा, शिखा जैन ने भाग लिया।