आगरालीक्स…(27 September 2021 Agra News) सासंद रामशंकर कठेरिया के खिलाफ फिर गैर जमानती वारंट जारी. इस तारीख को कोर्ट में हाजिर होने के आदेश…
आगरा के पूर्व सांसद और इटावा से सांसद रामशंकर कठेरिया के खिलाफ एक बार फिर से अदालत ने गैर जमानती वारंट जारी किया है. सांसद के खिलाफ 22 साल पुराने मामले में कोर्ट में हाजिर होने के आदेश जारी हो रहे हैं. कोर्ट ने पहले 23 सितंबर को हाजिर नहीं होनेपर वारंट जारी किया था और उन्हें मुकदमे की सुनवाई में 27 सितंबर को कोर्ट में उपस्थित होने के लिए आदेश पारित किए थे, लेकिन आज सोमवार को एक बार फिर से सांसद कोर्ट में उपस्थित नहीं हुए. इस पर अदालत ने एक बार फिर से गैर जमानती वारंट जारी करते हुए अगली सुनवाई के लिए 29 सितंबर की तारीख नियत की है.