Thursday , 4 June 2026
Home आगरा See the fast speed of Agra Metro in photos, 102 pillars completed in less than 10 months…#agranews
आगराटूरिज़्मटॉप न्यूज़फिरोजाबाद

See the fast speed of Agra Metro in photos, 102 pillars completed in less than 10 months…#agranews

281

आगरालीक्स…(27 September 2021 Agra News) आगरा मेट्रो की तेज रफ्तार फोटोज में देखिए..10 महीनों से भी कम वक्त में 102 पिलर का काम पूरा, 90 प्रतिशत पाइलिंग पूरी…जानिए पूरी डिटेल

102 पीयर्स का काम पूरा
ताजनगरी में मेट्रो निर्माण का काम तेज रफ्तार के साथ किया जा रहा है। यूपी मेट्रो ने 10 महीनों से भी कम वक्त में 102 पीयर्स का निर्माण पूरा कर लिया है। इसके साथ ही अबतक 616 पाइल एवं 120 पाइलकैप का निर्माण किया जा चुका है। प्रयोरिटी कॉरिडोर के ऐलिवेटिड भाग में वायाडक्ट निर्माण के लिए अब तक 24 पीयरकैप का परिनिर्माण पूरा कर लिया गया है।

33 डबल टी गर्डर रखे जा चुके हैं
वहीं, आगरा मेट्रो के प्रथम स्टेशन ताज ईस्ट गेट पर अब तक 33 डबल टी गर्डर सफतापूर्वक रखे जा चुके हैं। यूपीएमआरसी के प्रबंघ निदेशक कुमार केशव ने इस उपलब्घि के लिए आगरा मेट्रो टीम की सराहना की है। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के एमडी कुमार केशव ने कहा कि आगरा मेट्रो टीम ने तय समय में 100 पीयर्स का निर्माण पूरा कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने कहा कि यूपी मेट्रो विकास की इस रफ्तार को कायम रखते हुए निर्धारित समय में प्रायोरिटी कॉरिडोर का निर्माण पूरा कर शहरवासियों को विश्वस्तरीय मेट्रो सेवा प्रधान करेगी। कुमार केशव ने कहा कि यूपीएमआरसी द्वारा ऐलिवेटिड भाग में वायाडक्ट निर्माण के लिए पीयर कैप रखने का काम तेज गति के साथ किया जा रहा है, बहुत जल्द यू-गर्डर के परिनिर्माण का कार्य आरंभ किया जाएगा।

अब तक इतना काम पूरा
बता दें कि ताज ईस्ट गेट से सिकंदरा के बीच बन रहे प्रथम कॉरिडोर के प्रायोरिटी सेक्शन में तेज रफ्तार के साथ निर्माण कार्य किया जा रहा है। ताज ईस्ट गेट से जामा मस्जिद के बीच प्रायोरिटी कॉरिडोर के ऐलिवेटिड भाग में अब तक 616 पाइल, 120 पाइलकैप और 102 पीयर्स (पिलर) का निर्माण पूरा कर लिया है। प्रायोरिटी कॉरिडोर के ऐलिवेटिड भाग में तीनों स्टेशनों ताज ईस्ट गेट- बसई- फतेहाबाद रोड का निर्माण किया जा रहा है।

आगरा मेट्रो पर एक नजर
गौरतलब है कि ताजनगरी आगरा में 29.4 कि.मी. लंबे दो कॉरिडोर का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें कुल 27 स्टेशन होंगे। 14 कि.मी. लंबे प्रथम कॉरिडोर का निर्माण ताज ईस्ट गेट से सिकंदरा के बीच किया जा रहा है। इस कॉरिडोर में 13 स्टेशनों का निर्माण किया जाएगा, जिसमें 6 एलीवेटिड जबकि 7 भूमिगत स्टेशन होंगे। वहीं, आगरा कैंट से कालिंदी विहार के मध्य लगभग 16 कि.मी. लंबे दूसरे कॉरिडोर में 14 स्टेशनों का निर्माण किया जाएगा, जिसके सभी स्टेशन ऐलीवेटिड होंगे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: Hariyali Teej festival was held at Shri Thakur Mathuradhish Ji Maharaj Temple.#agranews

आगरालीक्स…आगरा में हिंडोले पर विराजे ठाकुरजी, झोंटा देने भक्तों की लगी होड़....

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Women vandalized a liquor shop in Agra, setting fire to liquor crates…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में महिलाओं ने देशी शराब ठेके पर की तोड़फोड़. शराब पेटियों...

आगरा

Agra Live News: There will be a strong demand in Agra to give the cow the respect of Mother of the Nation…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में पुरजोर तरीके से होगी गौमाता को राष्ट्रमाता का सम्मान दिलाने...

आगरा

Agra Live News: Japanese operating microscope inaugurated at Sundarani Charitable Eye Hospital…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अब जापानी आपरेटिंग माइक्रोस्कोप मशीन से हो सकेगा जरूरतमंद व...

error: Content is protected !!