आगरालीक्स …..रेलवे में बड़े स्तर पर पद खत्म किए जा रहे हैं, इन खबरों के बाद रेलवे ने स्पष्ट किया है। जानें रेलवे का क्या है कहना
रेलवे द्वारा जारी किया गया प्रेसनोट
प्रौद्योगिकी उन्नयन के साथ, कुछ पद ऐसे हैं जो अप्रासंगिक हो जाते हैं या जिनकी उपयोगिता कम हो जाती है। साथ ही अन्य गतिविधियों में वृद्धि के साथ, कुछ नए पदों की आवश्यकता महसूस की जाती है क्योंकि उन गतिविधियों के अनुरूप पद उपलब्ध नहीं हो सकते हैं। इसके अलावा, ऐसी कई गतिविधियाँ हैं जो वर्षों से आउटसोर्स की गई हैं लेकिन संबंधित पद अभी भी मौजूद हैं। उन पदों की समीक्षा की जरूरत है। इसलिए, इस पृष्ठभूमि में समग्र रूप से एक विस्तृत समीक्षा की जा रही है। जहां जो पद अब किसी भी उपयोगिता के नहीं हैं, उन्हें उस स्थान से रीडेज़िगनेट कर के किसी अन्य आवश्यकक स्थागन पर उपयोग किया जा सकता है।

बहुत सीमित संख्या
वर्क स्टडी एवं मानव संसाधन युक्तीथकरण (manpower rationalization) एक समग्र एवं गतिशील प्रक्रिया है जिसे रेलवे बोर्ड से प्राप्त अन्य कई पत्रों के साथ समग्रता में देखा एवं करा जाता है। वर्तमान में जोन के खाली पड़े पदों में गैर संरक्षा कोटि के पदों की समीक्षा की जा रही है इसमें वह जिन पदों पर बाह्य (आर आर बी एवं आर आर सी)या आंतरिक (पदोन्नति एवं विभागीय परीक्षा) स्रोतों से भर्ती प्रक्रियाधीन है वह भी शामिल नहीं हैं। अत: यह बहुत ही सीमित संख्या होगी।