आगरालीक्स…(1 July 2021 Agra news) आगरा से बढ़ने लगी ट्रेनों की रफ्तार. आगरा के लिए अब ये चार जरूरी ट्रेनें और होने वाली हैं शुरू. यात्रियों को मिलेगी राहत
4 जोड़ी ट्रेनों का संचालन हो रहा शुरू
कोरोना संक्रमण पर काबू पाने के साथ ही परिवहन को भी गति मिलना शुरू हो गई है. आगरा से पिछले महीने कई ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया था. अब इस माह से भी और कई जरूरी ट्रेनों का संचालन शुरू किया जा रहा है. आगरा से 4 जोड़ी ट्रेनों का संचालन जल्द शुरू होने वाला है. इसकी घोषणा कर दी गई है. ये चारों ट्रेनें आगरा से आने और जाने वालों के लिए काफी जरूरी थीं. जानिए कौन सी ट्रेनें हो रही शुरू
ट्रेन संख्या 04062 व 04061
नई दिल्ली—झांसी—नई दिल्ली को जाने वाली इस विशेष ट्रेन का संचालन 5 जुलाई से शुरू हो रहा है. ये ट्रेन प्रतिदिन संचालित होगी. ट्रेन का ठहराव आगरा कैंट और राजा की मंडी स्टेशन पर होगा.
ट्रेन संख्या 04064 व 04063
निजामुद्दीन-भुसावल-निजामुद्दीन ट्रेन का संचालन नौ जुलाई से शुरू किया जा रहा है. निजामुद्दीन से ट्रेन हर शुक्रवार व रविवार को चलेगी. वहीं भुसावल से ट्रेन का संचालन 11 जुलाई से हर मंगलवार व रविवार को होगा. ट्रेन का ठहराव आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर होगा.
ट्रेन संख्या 02409 व 02410
निजामुद्दीन-रायगढ़-निजामुद्दीन के लिए चलने वाली इस स्पेशन ट्रेन का संचालन भी 5 जुलाई से शुरू हो रहा है. निजामुद्दीन से ये ट्रेन सप्ताह में 5 दिन यानी शुक्रवार और रविवार को छोड़कर बाकी सभी दिन संचालन किया जाएगा. वहीं रायगढ़ से ट्रेन का संचालन 7 जुलाई से शुरू हो रहा है. यहां से ये ट्रेन मंगलवार और रविवार को छोड़कर बाकी 5 दिन चलेगी. आगरा में इस ट्रेन का ठहराव आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर होगा.
ट्रेन संख्या 04072-04071
नई दिल्ली-पांडुचेरी-नई दिल्ली को चलने वाली इस ट्रेन का संचालन 11 जुलाई से हो रहा है. सप्ताह में ये केवल रविवार को ही चलेगी. पांडुचेरी से ट्रेन 14 जुलाई से हर बुधवार को संचालित होगी. आगरा में इसका ठहराव आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर होगा.