आगरालीक्स…(1 July 2021 Agra News) आगरा में बोले डिप्टी सीएम. इस साल के अंत तक एक लाख युवाओं को दी जाएगी नौकरी..सबसे अधिक नौकरी इस विभाग में होंगी
आगरा में आए डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि के 95वें स्थापना दिवस पर कहा कि प्रदेश सरकार इस साल के अंत तक एक लाख नौकरी देगी. उन्होंने कहा कि ये नौकरियां इस साल के अंत तक दी जाएंगी. इसके अलावा उन्होंने कहा कि प्रदेश में वैक्सीन की कोई कमी नहीं है. जून में हमने एक करोड़ का लक्ष्य को हासिल किया है.
95 साल का हुआ विवि
डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि आज यानी एक जुलाई 2021 को 95 साल का हो गया है. विश्वविद्यालय की स्थापना एक जुलाई 1927 को हुई. पहले इसे आगरा विश्वविद्यालय के नाम से जाना जाता था. इसकी स्थापना दिवस के मौके पर डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा यहां पहुंचे. यहां उन्होंने विवि के संबंध में कहा कि सभी प्रकार की समस्याओं का समाधान तुरंत किया जाए. चाहें वह समस्याएं स्टूडेंट्स की हों या फिर कर्मचारी व अधिकारियों की. लंबित समस्याओं का हर हाल में समाधान होना चाहिए. उन्होंने कहा कि सरकार इस साल के अंत तक एक लाख नौकरी देने जा रही है और इनमें सबसे अधिक नौकरी शिक्षा क्षेत्र में ही होगी.
वैक्सीन की नहीं कोई कमी
इसके अलावा डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि वैक्सीन की कोई भी कमी नहीं है. वैक्सीन के प्रति लोगों का उत्साह अच्छा है. प्रदेश सरकार ने जून में एक करोड़ का लक्ष्य हासिल किया है.