आगरालीक्स… आगरा में शनिवार को बाजार खुले तो कोविड मरीज के लिहाज से राहत भरी खबर रही. जानिए शनिवार को कितने मिले मरीज और कितने स्वस्थ हुए.
प्रशासन द्वारा शनिवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 9107 सैंपल लिए गए। इनमें एक नया मरीज मिला। राहत की बात यह रही कि सक्रिय मरीजों की संख्या घटी है। पिछले 24 घंटे में दो मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। अब कुछ सक्रिय मरीज आठ हैं। शुक्रवार को इनकी संख्या नौ थी। इसके अलावा मरीजों के स्वस्थ्य होने का प्रतिशत 98.18 है।
सतर्कता बरतें
स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि शनिवार को बाजार खुल गए हैं। ऐसे में अब सतर्कता और सावधानी ज्यादा बरतनी होगी। भीड़ वाली जगहों पर जाने से अब भी बचना होगा। तीसरी लहर की आशंका है। यह अगस्त के अंत तक या सितंबर की शुरुआत में आ सकती है।