Saturday , 6 December 2025
Home agraleaks party photos are posted on Social Media, then the police will give notice!
agraleaksटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़बिगलीक्सहॉट न्यूज़

party photos are posted on Social Media, then the police will give notice!

आगरालीक्स(14th August 2021 Agra News)…. आगरा में आपने पार्टी की और सोशल मीडिया पर तस्वीर डाली तो पुलिस आपको नोटिस भेजगी। जानिए कारण…।

कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन हुआ तो मिलेगा नोटिस
शनिवार को भी बाजार खुल गए हैं। तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। आयोजनों में कुछ ढील गई है। लेकिन लोगों ने इसे पूरी तरह से कोरोना खत्म हो गया, ये मान लिया है। वे कोरोना प्रोटोकॉल का उल्लंघन करते हुए जमकर पार्टियां कर रहे हैं। इनकी तस्वीरें फेसबुक, इंस्टाग्राम समेत अन्य सोशल मीडिया एप पर अपलोड की जा रही हैं। पुलिस इन पर निगाह रखे हुए है। ऐसे में तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए पुलिस अब इन तस्वीरों को देखकर आयोजकों को नोटिस भेजेगी।

आईजी रेंज ने दिए ​निर्देश
आईजी रेंज नवीन अरोरा ने आगरा, ​मथुरा, ​फीरोजाबाद, मैनपुरी के अफसरों को पत्र लिखा है। निर्देश दिए हैं कि कोविड प्रोटोकॉल की धज्जियां उड़ाने वालों को नोटिस दिया जाए। सोशल मीडिया पर अपलोड की तस्वीरों को देखें और अगर कोरोना प्रोटोकॉल का उल्लंघन हो रहा है तो इन तस्वीरों को कार्रवाई का आधार बनाया जाए।

Related Articles

agraleaksटॉप न्यूज़

Agra News: Constable arrested for protecting honeytrap gang caught in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में पकड़े गए हनीट्रैप गैंग को संरक्षण देने वाला सिपाही अरेस्ट....

बिगलीक्स

Agra News: Police seize hashish worth Rs 1 crore in Agra, two smugglers arrested…#agranews

आगरालीक्स…‘उड़ता आगरा’ तो नहीं बन रही ताजनगरी. एक करोड़ की चरस कार...

टॉप न्यूज़

Agra Video News: Four-day bougainvillea exhibition held in Agra…#agranews

आगरालीक्स…(Video) फूलों से प्रेम है तो आगरा में चार दिनों के लिए...

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : This juice is in highest demand during the winter months. Have you tasted it ?

आगरालीक्स…अलग—अलग हैं कारण मगर अमृत की तरह पी रहे हैं लोग, संतरा—मौसमी—अनार...

error: Content is protected !!