Saturday , 6 December 2025
Home agraleaks Now the market will open till 11 pm#agranews
agraleaksआगराटॉप न्यूज़फिरोजाबादबिगलीक्समथुरायूपी न्यूजहॉट न्यूज़

Now the market will open till 11 pm#agranews

आगरालीक्स(07 September 2021 Agra News)… प्रदेश सरकार ने व्यापारियों को बड़ी राहत दी है. बाजार खोलने का समय बढ़ा दिया है.

प्रदेश सरकार ने जारी किया पत्र
प्रदेश सरकार ने मंगलवार को एक पत्र जारी किया। इसके मुताबिक, आज से बाजारों के खोलने का समय बढ़ा दिया है। अब बाजार रात 11 बजे तक खुलेंगे। यह सुबह छह बजे से खुल जाएंगे। अब रात का कफ्र्यू रात 11 बजे से सुबह छह बजे तक रहेगा।

साप्ताहिक बंदी जारी बाजार के हिसाब से
पत्र में कहा गया है कि हर बाजार की साप्ताहिक बंदी उसी हिसाब से रहेगी। मतलब जिस दिन जो बाजार बंद रहता था, वह उसी दिन रहेगा।

कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना होगा
शासन की ओर से जारी पत्र में यह भी कहा है कि प्रशासन सुनिश्चित करे कि लोग मास्क लगाकर ही निकलें। सेनेटाइजर का प्रयोग जरूर हो। अगर कोई कोविड प्रोटोकॉल का पालन नहीं करता है तो कड़ी कार्रवाई की जाए।

होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को बड़ी राहत
रात 11 बजे तक बाजार खुलने के आदेश पर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों ने बड़ी राहत ली है। उनका कहना है कि बाजार में ग्राहक रात आठ बजे के बाद ही निकलता है। तब ही वह होटल और रेस्टोरेंट में जाता है। ऐसे में अब उनका फायदा होगा।

तो हो जाएगा कोरोना मुक्त
आगरा में अब कोरोना के केस नहीं आ रहे हैं। सक्रिय केसों की संख्या भी स्थिर है। ऐसे में अगर 14 दिन तक कोरोना के केस नहीं आते हैं तो आगरा को कोरोना मुक्त घोषित कर दिया जाएगा।

Related Articles

आगरा

Agra News: A new viewpoint has been created in Agra for tourists. See the stunning 360-degree view of Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में पर्यटकों के लिए बना नया व्यू प्वाइंट. 360 डिग्री एंगल...

मथुरा

Mathura News: Devotees can easily visit the Banke Bihari Temple this New Year…#mathuranews

मथुरालीक्स…नये साल पर बांकेबिहारी मंदिर में अब श्रद्धालु आसानी से कर सकेंगे...

आगरा

Agra News: Satyaprakash Gupta (Guddu) became the divisional minister of Mathur Vaishya Mandaliya Parishad…#agranews

आगरालीक्स….माथुर वैश्य मंडलीय परिषद के मंडलीय मंत्री बने सत्यप्रकाश गुप्ता (गुड्डू). अचल...

यूपी न्यूज

Video News: Rockstar bride takes social media by storm, showcases her style by playing guitar on her first day at her in-laws’ house…#upnews

आगरालीक्स…यूपी की रॉकस्टार बहू सोशल मीडिया पर छाई. ससुराल में पहले दिन...

error: Content is protected !!