Saturday , 6 December 2025
Home agraleaks Now there will be no crisis of livelihood in front of the disabled
agraleaksबिगलीक्ससिटी लाइव

Now there will be no crisis of livelihood in front of the disabled

आगरालीक्स(24th August 2021 Agra News)...अब दिव्यांगों के सामने नहीं रहेगा रोजीरोटी का संकट। सामर्थ्यवान संंस्था ने उठाया बीड़ा। दिव्यांगों को दी एक व्हीलचेयर, एक ट्राईसाइकिल के अलावा बैशाखी। 
मंगलवार को हुआ कार्यक्रम
सामर्थ्यवान (दिव्यांगों की नई दिशा) संस्था की ओर से मंगलवार को दिव्यांगों की सेवा की गई। उन्हें एक व्हीलचेयर, एक ट्राईसाइकिल के अलावा बैशाखी और वॉकर दिए गए। उपकरण लेकर दिव्यांगों के चेहरे पर खुशनुमा भाव था। 

सेवा भाव से जुड़ रहे लोग
कार्यक्रम का आयोजन संस्था के कार्यालय 54 कालिंदीपुरम मऊ रोड खंदारी पर हुआ। संस्था के अध्यक्ष भजन गायक पंडित मनीष शर्मा ने बताया कि दिव्यांगों की सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य का काम है। वे सामर्थ्यवान बनें, हमारी संस्था इसी का प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि 
ट्राई साइकिल अमित गोयल ने तो व्हीलचेयर कौशल केडिया ने संस्था को दी थी। इसके बाद उन्होंने जरूरतमंद दिव्यांगों को चिह्नित किया।

दिव्यांगों ने किया था संपर्क
मुख्य अतिथि महंत गौरव गिरि ने संस्था के कामों की सराहना की। उन्होंने कहा कि शास्त्रों में भी लिखा है कि दिव्यांगों और जरूरतमंदों की सेवा सर्वोपरि है। इससे बड़ा कोई धर्म नहीं है। संस्था से जुड़े डॉ. मदन मोहन शर्मा ने बताया कि मैनपुरी और आगरा के एक—एक दिव्यांग ने उनसे कुछ दिन पहले संपर्क किया था। व्हीलचेयर और बैशाखी न होने से उनके सामने रोजीरोटी का संकट पैदा हो रहा था। डॉ. मदन ने बताया कि इसके बाद संस्था ने उन्हें ये उपकरण भेंट किए। कार्यक्रम में नकुल सारस्वत, रजत शर्मा, रेखा शर्मा, माधव शर्मा, अभिषेक गिरि, रामानुज मिश्रा आदि मौजूद रहे।

Related Articles

agraleaksटॉप न्यूज़

Agra News: Constable arrested for protecting honeytrap gang caught in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में पकड़े गए हनीट्रैप गैंग को संरक्षण देने वाला सिपाही अरेस्ट....

बिगलीक्स

Agra News: Police seize hashish worth Rs 1 crore in Agra, two smugglers arrested…#agranews

आगरालीक्स…‘उड़ता आगरा’ तो नहीं बन रही ताजनगरी. एक करोड़ की चरस कार...

बिगलीक्स

Agra News: Three flights came at 5 minute interval at Kheria Airport#Agra

आगरालीक्स…Agra News: इंडिगो की फ्लाइट के संचालन में आ रही समस्या से...

बिगलीक्स

Agra News: SNMC Agra Friday OPD#Agra

आगरालीक्स आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी का मंगलवार को शे​डयूल,...

error: Content is protected !!