
बोदला क्षेत्र की रहने वाली छात्रा न्यू आगरा के एक इंस्टीटयूट से एमबीए कर रही है। पिछले दिनों उसकी फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट आई, उसने रिक्वेस्ट असेप्ट कर ली, जिस फेसबुक आईडी से रिक्वेस्ट आई थी, उस पर एमबीए छात्रा के न्यूड फोटो अपलोड थे। छात्रा ने फेसबुक पर रिपोर्ट कर आईडी को बंद करा दिया।
कुछ दिन बाद ही छात्रा की आईडी पर एक और रिक्वेस्ट आई, इसे असेप्ट करते ही प्रोफाइल चेक किया तो छात्रा के अश्लील फोटो और वीडियो था। उसके मैसेंजर में दोस्ती करने और डेटिंग के लिए कहा गया, ऐसा न करने पर वीडियो और फोटो को पोर्न साइट पर डालने की धमकी दी गई है। इससे घबराई छात्रा ने साइबर सेल में शिकायत की है।
कॉलगर्ल के नाम से एडवोकेट का मोबाइल नंबर
एक और मामला सामने आया है। जगदीशपुरा क्षेत्र के एडवोकेट का मोबाइल नंबर पर फोन आने लगे, उन्होंने जब पता किया तो पता चला कि कॉलगर्ल के नाम से सोशल साइट पर शातिरों ने उनका मोबाइल नंबर डाल दिया है।
Leave a comment